लाइव न्यूज़ :

Viral Video: हाथी ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात, पलटी कारें, रौंदी बाइक; जान बचाकर भागे लोग

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2024 12:49 IST

Viral Video:शनिवार को बिहार के सारण में एक उत्पाती हाथी दशहरा मेले से भाग गया और कारों को रौंदते हुए उत्पात मचाने लगा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Open in App

Viral Video: जानवरों के व्यवहार के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि वह कब क्या कर दें। भले ही हम अपने घरों में पालतू जानवरों को रखते हैं लेकिन कभी-कभी उनका बर्ताव हमें हैरान कर देता है। ऐसा ही अक्सर हाथियों के साथ देखने को मिलता है। वैसे तो हाथी बहुत शांत जानवर होते हैं लेकिन भीड़ में अक्सर वह उत्पात मचा देते हैं।

बिहार के सारण जिले में शनिवार को दशहरा मेले के दौरान एक हाथी ने ऐसे ही उत्पात मचाया। कई कारों को रौंद दिया और बाजार क्षेत्र में दो घंटे से अधिक समय तक अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद एक महावत ने हाथी को शांत किया और उसे एक सुनसान बगीचे में ले गया।

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किए गए, जिसमें गुस्साए हाथी को कई लोगों के साथ बिहार के सारण की सड़कों पर उत्पात मचाते हुए, कई कारों को रौंदते हुए और स्थानीय लोगों को आतंकित करते हुए दिखाया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वह हाथी को काबू में नहीं कर पाई।

उन्होंने बताया कि बाद में एक महावत को बुलाया गया, जिसने हाथी को शांत किया और वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम के साथ उसे एक सुनसान बगीचे में ले गया।

पुलिस ने बताया कि हाथी ने अपने उत्पात के दौरान कई कारों को नुकसान पहुंचाया। साथ ही बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथी ने किस वजह से उत्पात मचाया और उसने उत्पात मचाया।

टॅग्स :वायरल वीडियोहाथीबिहारदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'