लाइव न्यूज़ :

Viral Video: ससुर से इनाम में मिली भैंस पर अरशद नदीम ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए लोग, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2024 13:55 IST

Viral Video: ससुर से उपहार में भैंस मिलने के सवाल पर नदीम ने ऐसा मजेदार जवाब दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब लोग नदीम के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देससुर से इनाम में मिली भैंस पर अरशद नदीम ने दी मजेदार प्रतिक्रियानदीम ने कहा कि उन्हें लगा था कि ससुर कम से कम 4-5 एकड़ जमीन देंगेओलंपपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम अब व्यस्त शख्सियत बन चुके हैं

Viral Video: पाकिस्तान के ओलंपपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम अब व्यस्त शख्सियत बन चुके हैं। जबसे अरशद नदीम पेरिस से वापस आए हैं तबसे मीडिया उनके पीछे इंटरव्यू के लिए दौड़ रहा है और पूरे पाकिस्तान से उन पर इनामों का बारिश भी हो रही है। पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नदीम से ससुर ने उन्हें एक असामान्य उपहार दिया। अरशद नदीम के ससुर मुहम्मद नवाज़ ने घोषणा की कि वह अपने दामाद को तोहफे में भैंस देंगे।

दरअसल उनके समुदाय में, भैंस को उपहार में देना एक मूल्यवान और सम्मानजनक माना जाता है। जब इस उपहार के बारे में नदीम के ससुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उपहार समुदाय की गहरी जड़ों वाली परंपराओं और नदीम के अपने ग्रामीण पालन-पोषण से मजबूत संबंधों को दर्शाता है। अब अरशद नदीम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ससुर से उपहार में भैंस मिलने के सवाल पर नदीम ने ऐसा मजेदार जवाब दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब लोग नदीम के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ भी कर रहे हैं। 

दरअसल जब एक इंटरव्यू में नदीम से पूछा गया कि तोहफे में भैंस मिलने की खबर सुनकर आपको कैसा लगा तो नदीम ने कहा कि उन्हें लगा था कि ससुर कम से कम 4-5 एकड़ जमीन देंगे। इस दौरान नदीम की पत्नी आयशा भी उनके साथ थीं। पत्नी आयशा से बात करते हुए नदीम ने इस तोहफे पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने हंसते हुए कहा, "उन्हें मुझे 5-6 एकड़ जमीन देनी चाहिए थी, लेकिन भैंस भी ठीक है। उपर वाले की कृपा से वह इतने अमीर भी हैं।"

नदीम के इस मजेदार जवाब पर इंटरव्यू ले रहे पत्रकार भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। जब यह इंटरव्यू प्रसारित किया गया तो मिनटों में ही ये हिस्सा वायरल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवाज, जो अपने चार बेटों और तीन बेटियों के साथ एक गांव में रहते हैं, ने बताया कि उन्होंने नदीम को सम्मान और परंपरा के प्रतीक के रूप में भैंस दी। उनके दामाद और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम अपनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के बावजूद, पंजाब के खानेवाल में अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं। नदीम और आयशा के तीन बच्चे हैं- दो बेटे और एक बेटी।

टॅग्स :Arshad Nadeemपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल