लाइव न्यूज़ :

Viral Video: स्कूटी पर आया चोर, चुरा ले गया घर के बाहर फैले अंडरगारमेंट्स; CCTV में कैद कारनामा

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2024 15:39 IST

Undergarment Theft in Agra: यह फुटेज 15 अगस्त को शाम करीब 4:50 बजे रिकॉर्ड किया गया। पार्श्वनाथ प्रेरणा सोसाइटी क्षेत्र में, चोर को दोपहिया वाहन पर आते हुए, बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स को लेते हुए और भागने से पहले अपने वाहन की डिक्की में रखते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Undergarment Theft in Agra: आगरा में अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर रास्ते से गुजर रहा है कि तभी एक घर के बाहर फैलाए अंडरगारमेंट्स पर उसकी नजर पड़ती है। बड़ी हैरानी की बात तब होती है जब वह स्कूटी से उतर उन अंडरगारमेंट्स को चुरा लेता है। चौंकाने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना आगरा के पोर्श इलाके पार्श्वनाथ प्रेरणा सोसाइटी की है। 15 अगस्त को शाम करीब 4:50 बजे चोर ने चोरी को अंजाम दिया।

रिकॉर्ड की गई फुटेज में चोर दोपहिया वाहन पर आता है, बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स को उठाता है और भागने से पहले उन्हें अपने वाहन की डिक्की में रखता है। वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद आगरा पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।अधिकारियों ने ताजगंज पुलिस स्टेशन को घटना की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश में हुई ऐसी घटना

इसी साल अप्रैल महीने में मध्य प्रदेश के जबलपुर से 'चड्डी चोर' गैंग का खुलासा हुआ था। जाहिर तौर पर यह विचित्र गिरोह घरों की खुली बालकनियों में सूख रहे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है।

यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में चोरी की वारदात जबलपुर में दो जगहों विजयनगर (शहरी) और पनागर (ग्रामीण) में हुई। इनमें से एक मामला जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के बिलगवां गांव का है, जहां पीड़िता सुनीता कोरी समेत अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि चोर ने एक ही रात में कई कपड़े चुरा लिए।

ऐसा ही मामला विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक नकाबपोश चोर घूमकर रैकी कर रहा है। विजयनगर क्षेत्र के निवासी कल्पित सरावगी के अनुसार, एक नकाबपोश व्यक्ति स्कूटी से उनके घर आया और कुछ देर बाद अंडरगारमेंट्स चुरा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी ही घटना पहले भी हुई थी।

टॅग्स :वायरल वीडियोआगराउत्तर प्रदेशअजब गजबCCTVउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?