लाइव न्यूज़ :

Viral: नारायण मूर्ति बेटी अक्षता के साथ खा रहे थे आइसक्रीम, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी सादगी को किया सलाम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2024 09:38 IST

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की एक फोटो उसकी बेटी और ब्रिटेन की पहली महिला अक्षता मूर्ति के साथ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनारायण मूर्ति और उनकी बेटी अक्षता मूर्ति की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैतस्वीर में पिता-बेटी बेंगलुरु के एक प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर में आइसक्रीम खा रहे हैंइस तस्वीर को लेकर सोशल प्लेटफऑर्म लोग कमेंट कर रहे हैं और नारायण मूर्ति की प्रशंसा कर रहे हैं

बेगलुरु: देश के प्रमुख आईटी दिग्गज और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की एक फोटो उसकी बेटी और ब्रिटेन की पहली महिला अक्षता मूर्ति के साथ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार हाल ही में अक्षता मूर्ति और उनके पिता नारायण मूर्ति की एक तस्वीर, जिसमें वे बेंगलुरु में एक प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर में आइसक्रीम खा रही हैं। पिता और बेटी की तस्वीर यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बेटी-पिता की जोड़ी की यह तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो गई।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता अपने पिता नारायण मूर्ति के साथ बेंगलुरु के जयनगर स्थित आइसक्रीम कॉर्नर हाउस में बैठी हुई हैं। तस्वीर में दोनों पिता-पुत्री कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं और आइसक्रीम कप पकड़कर कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।

इस तस्वीर को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने कहा, “आइसक्रीम पार्लर में जगह खचाखच भरी हुई थी। वे चुपचाप आए और अपनी आइसक्रीम खरीदी। अमीर हैं लेकिन आम जिंदगी जीते हैं। यह वह महानता है जिसे नारायण मूर्ति अपने साथ लेकर चलते हैं।”

वहीं एक अन्य एक्स यूजर ने अपने पोस्ट में कहा, “ब्रिटेन की प्रथम महिला अक्षता मूर्ति अपने पिता श्री नारायण मूर्ति के साथ जयनगर बेंगलुरु के कॉर्नर हाउस में बेहद सादगी के साथ हैं। ऐसी सुंदरता उन चीजों में पाई जा सकती है, जो सरल और अलंकृत हो।”

मालूम हो कि पिछले हफ्ते अक्षता मूर्ति अपने माता-पिता नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के साथ लेखिका चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी की नवीनतम पुस्तक "एन अनकॉमन लव: द अर्ली लाइफ ऑफ सुधा एंड नारायण मूर्ति" के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

यह कार्यक्रम बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुआ और इसमें इंफोसिस के संस्थापक ने 1970 के दशक की शुरुआत में सुधा के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में पुरानी यादें साझा कीं।

पुस्तक विमोचन में नारायण मूर्ति ने अपनी पत्नी के साथ अपने जीवन के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोग मूर्ति जोड़े की शुरुआती मुलाकात की कहानी से मंत्रमुग्ध हो गए। उनके बेटे रोहन मूर्ति ने अक्षता और उनकी बेटियों अनुष्का और कृष्णा के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था।

टॅग्स :Narayana MurthyबेंगलुरुBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो