लाइव न्यूज़ :

Viral: तमिल जोड़े ने दवाई के पत्तों के थीम पर बनवाया अनोखा वेडिंग कार्ड, यूजर्स ने दिए जमकर रिएक्शन्श

By आजाद खान | Updated: August 24, 2022 10:23 IST

कार्ड को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्श भी दे रहे है। इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'कोई इसे दवाई समझकर खा मत लेना।' तो वहीं एक और यूजर ने यह भी लिखा है, 'इसे देखकर ही मेहमानों को चक्कर आ जाएगा।'

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के एक जोड़े ने दवाई के पत्ते की थीम पर अपनी शादी का कार्ड डिजाइन करवाया है। इसमें दवाई के पत्ते की तरह शादी से जुड़ी सभी जानकारियां भी दी गई है। इस कार्ड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर अपना रिएक्शन्श भी दे रहे है।

Viral News: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक जोड़े ने अपने शादी के कार्ड को टैबलेट स्ट्रिप यानी दवाई के पत्ते के थीम पर डिजाइन किया है। इस जोड़े का यह कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। 

इस कार्ड की खास बात यह है कि इसे बिल्कुल दवाई के पत्ते की तरह ही इसे डिजाइन किया गया है और इसमें जानकारियां भी उसी तरह से दी गई है जिस तरह से किसी दवा के पीछे दवाई से संबधिंत जानकारियां दी गई होती है। 

क्या है यह वायरल कार्ड की कहानी

तिरुवन्नामलाई के एक जोड़े ने अपने शादी में कुछ अलग करने की कोशिश में एक अनोखे तरीके से क्रिएटिव कार्ड को बनवाया है। आपको बता दें कि पहली नजर में इसे देखने से ऐसा लगता है कि यह कोई मेडिकल स्ट्रिप है, लेकिन जब इसे ध्यान से देखा जाए तो पता चलता है कि यह एक शादी का कार्ड है। 

उन्होंने कार्ड पर मोटे अक्षरों में 'एझिलारासन और वसंतकुमारी वेडिंग' लिखवाया है। यही नहीं कपल ने कार्ड में शादी के कार्ड की तरह हर जानकारी दवाई पत्ते के थीम के तरह दी है। कपल ने इस कार्ड में माता-पिता के नाम रचनात्मक रूप से 'निर्मित' टैग के तहत लिखवाए है। 

इसके अलावा इस कार्ड में तारीख, पता, डीजे पार्टी, रिसेप्शन का विवरण और घटना की जानकारी भी बिल्कुल दवा के पत्ते पर दी गई जानकारी के थीम पर ही दी है। 

ऐसा आइडिया कहां से

इस तरह से दवाई के पत्ते की तरह अपनी शादी के कार्ड को डिजाइन करवाने का आइडिया उनके काम से आया है। दरअसल, कपल मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए है। दूल्हा जहां एझिलारासन तिरुवन्नामलाई जिले का फार्मासिस्ट है, वहीं दुल्हन वसंतकुमारी विल्लुपुरम जिले के जेनजी की नर्स है। उनके प्रोफेश्न ने उन्हें इस तरीके से अपने शादी के कार्ड को डिजाइन करवाने का आइडिया दिया है। 

गौरतलब है कि यह शादी 5 सिंतबर को होने वाली है, ऐसे में कपल द्वारा सभी को शादी में शामिल होने को भी कहा गया है। 

सोशल मीडिया पर यूजर दे रहे है खूब रिएक्शन्श

इस कार्ड के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद यूजर अलग-अलग रिएक्शन्श भी दे रहे है। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'कोई इसे दवाई समझकर खा मत लेना।' एक और यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उसने कहा है, 'इसे देखकर ही मेहमानों को चक्कर आ जाएगा।' 

वहीं एक दूसरे यूजर ने भी कमेन्ट करते हुए लिखा है, 'आशा है कि लंच परोसे जाने तक इंतजार करते हुए पैक में अलग-अलग स्वाद के पुदीने होंगे।' कार्ड के थीम पर चुटकी लेते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एलोपैथी के साइड इफेक्ट होते हैं' कहने वाले इस शादी में शामिल होंगे? 

टॅग्स :अजब गजबTamil Naduडॉक्टरवेडिंगसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'