लाइव न्यूज़ :

130 साल की उम्र में 'गंगाराम' की मौत, बनाया जाएगा मंदिर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 11, 2019 15:56 IST

मंगलवार (8 जनवरी) की सुबह जब अचानक गंगाराम पानी से ऊपर आ गया, तो लोगों को कुछ संदेह हुआ। पास जाकर देखा, तो गंगाराम अंतिम सांस ले चुका था। शव को बाहर निकाला गया और पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। सभी लोग गंगाराम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े...

Open in App

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 130 साल के 'गंगाराम' की मौत हो गई। गांव वाले गंगाराम को किसी देवता से कम नहीं मानते थे। अब गंगाराम के सम्मान में बवामोहतरा गांव में मंदिर बनाने का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि दरअसल 'गंगाराम' कोई इंसान नहीं, बल्कि एक मगरमच्छ था।

मंगलवार (8 जनवरी) की सुबह जब अचानक गंगाराम पानी से ऊपर आ गया, तो लोगों को कुछ संदेह हुआ। पास जाकर देखा, तो गंगाराम अंतिम सांस ले चुका था। शव को बाहर निकाला गया और पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। सभी लोग गंगाराम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जानकारी वन विभाग तक पहुंची, तो विभाग ने पोस्टमार्टम करने के लिए मांग की। हालांकि स्थानीय लोगों ने गांव में ही पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया, जिसे मान लिया गया।

इसके बाद गंगाराम के शव को सजाकर ट्रैक्टर पर रखा गया और पूरे गांव में में पार्थिव शरीर को घुमाया गया। ढोल-मंजीरे के साथ शवयात्रा निकली और गांव वाले अपने आंसू थाम नहीं सके। तालाब के पास ही गंगाराम को दफनाया गया।

गंगाराम के शव के साथ स्थानीय लोग।

इस वजह से गंगाराम को मानते थे देवता: स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गांव में महंत ईश्वरीशरण देव गंगाराम को अपने साथ लाए थे। गंगाराम को उस दौरान यहां के तालाब में छोड़ दिया गया था। साथ में कुछ और मगरमच्छ भी थे, लेकिन गंगाराम इनमें सबसे आखिर तक जीवित रहा।

शाकाहारी था गंगाराम: जब कभी ग्रामीण गंगाराम को नाम से पुकारते, तो वह तालाब से बाहर आ जाता। ग्रामीणों के मुताबिक गंगाराम ने कभी भी किसी को परेशान नहीं किया। लोग उसकी पूजा करते थे। गंगाराम मांसाहारी प्रजाति होने के बावजूद शाकाहारी भोजन करता था। लोग उसे दाल-चावल देते, जिसे वो बड़े चाव से खाता था। गांव वालों में इस मगरमच्छ के प्रति आस्था इतनी है कि उन्होंने अब गंगाराम का मंदिर बनवाने का फैसला ले लिया है।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?