लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस के पसीने छूटे, 2 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

By संदीप दाहिमा | Updated: January 29, 2026 18:29 IST

झारखंड के बोकारो जिले में प्रेमिका परिजनों द्वारा मिलने से मना किए जाने के बाद एक युवक 150 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस के पसीने छूटे, 2 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

झारखंड के बोकारो जिले में प्रेमिका परिजनों द्वारा मिलने से मना किए जाने के बाद एक युवक 150 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह नाटकीय घटनाक्रम बुधवार को हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ पर देखने को मिला। युवक की पहचान मध्यप्रदेश के गुना थाना क्षेत्र के जोहरी गांव के निवासी भोजराज चंदेल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि करीब दो घंटे की समझाइश के बाद चंदेल को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। आलम के मुताबिक चंदेल ने बताया कि वह हरला थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध में था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने बताया कि दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वह यहां उससे मिलने आया था लेकिन युवती के परिवार ने मिलने नहीं दिया।’’ इस बीच, घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता, ‘‘मैं जान दे दूंगा।’’ हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद चंदेल काफी व्यथित था और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में उतार लिया। पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल