लाइव न्यूज़ :

Video: स्कूटी से जा रही थी युवती, टक्कर लगने से एलिवेटेड रोड के नीचे बने पिलर पर गिरी, हैरान करने वाली घटना का वाडियो देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 21, 2024 15:08 IST

Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अजीब दुर्घटना देखने को मिली। यहां सेक्टर 25 के पास एक स्कूटी सवार लड़की अज्ञात वाहन की टक्कर से एलिवेटेड रोड के खंभे पर गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अजीब दुर्घटना देखने को मिली सेक्टर 25 के पास एक स्कूटी सवार लड़की अज्ञात वाहन की टक्कर से एलिवेटेड रोड के खंभे पर गिर गईटक्कर से गिरी स्कूटी सवार लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया

Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अजीब दुर्घटना देखने को मिली। यहां सेक्टर 25 के पास एक स्कूटी सवार लड़की अज्ञात वाहन की टक्कर से एलिवेटेड रोड के खंभे पर गिर गई। । दो लोग उसे बचाने का प्रयास करने के लिए एलिवेटेड रोड के खंभे पर पहुंचे और वो भी काफी देर तक फंसे रहे। बाद में तीनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

नोएडा सेक्टर 25 के पास एलिवेटेड रोड के पिलर बेस पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरी स्कूटी सवार लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे बचाने की कोशिश कर रहे दो लोगों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। तीनों को अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकीरी देते हुए नोएडा ADCP मनीष मिश्रा ने कहा, "एक युवती स्कूटी से नोएडा से गाजियाबाद की ओर जा रही थी और उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवती एलिवेटेड रोड के नीचे बने पिलर के स्टॉपर पर आकर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...युवती को वहां से सकुशल निकाल लिया गया है और अस्पताल भेज दिया गया है...जांच की जाएगी..."

इस घटना में युवती सुरक्षित बच गई लेकिन लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर ऐसा हुआ कैसे। सोशल मीडिया यूजर्स ने युवती को बचाने के लिए पिलर पर उतरने वाले लोगों की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि अपनी जान जोखिम में डालकर उसे एलिवेटेड रोड पिलर से बचाने वाले दो नेक लोगों को बधाई। उनके निस्वार्थ कार्य ने मानवता में विश्वास बहाल किया है। अधिकारियों को अपराधी की पहचान कर उसे न्याय के कटघरे में लाना चाहिए, पर्याप्त चिकित्सा सहायता प्रदान करनी चाहिए, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों में सुधार करना चाहिए। हम पीड़ित और उसके परिवार के साथ हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी