लाइव न्यूज़ :

PoK merge India: पीओके अपने आप ‘भारत का हिस्सा बन जाएगा’, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा- बस कुछ समय इंतजार करें, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2023 12:58 IST

PoK merge India: पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने दौसा में कहा, ‘‘पीओके अपने आप भारत के अंदर आएगा, थोड़ा सा इंतजार कीजिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।जी-20 बैठक अभूतपूर्व रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया।

PoK merge India: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) ‘‘अपने आप भारत के अंदर आएगा।’’ पूर्व सेना प्रमुख ने सोमवार को दौसा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीओके अपने आप भारत के अंदर आएगा, थोड़ा सा इंतजार कीजिए।’’

उन्होंने राज्य में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान दौसा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीओके से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। सिंह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाई है और भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जी-20 बैठक अभूतपूर्व रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी-20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।’’ सिंह ने कहा कि 'जैव ईंधन गठबंधन' को लेकर मोदी के नेतृत्व में मिली सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था बदहाल है और युवाओं एवं किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है।’’ 

टॅग्स :VK Singhपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?