लाइव न्यूज़ :

वीडियो वायरलः पंजाब के डिप्‍टी सीएम ओपी सोनी को घेरा, ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगवाए, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2022 19:30 IST

प्रदर्शनकारियों ने मार्ग को जाम कर दिया। काफिला वापस लौटने और बठिंडा हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले पीएम 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।महज 10 किमी दूर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था।फिर उन्हें "मोदी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए देखा गया है।

नई दिल्लीः पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फंसने के कारण सुरक्षा में सेंध को लेकर सियासय गरमाई हुई है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमलावर है। कांग्रेस भाजपा के आरोप को खारिज कर रही है।

इस बीच कांग्रेस सरकार के एक शीर्ष मंत्री ने सड़क पर विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से खुद को घिरा पाया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने डिप्टी सीएम का घेराव किया और उनसे ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगवाए गए। पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी अमृतसर जा रहे थे

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कल पीएम की सुरक्षा भंग का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। एक वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं को "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए दिखाया गया है। सोनी की कार को रोक देते हैं। फिर उन्हें "मोदी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए देखा गया है।

फरवरी-मार्च में पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल छिड़ गया है। पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक चुनावी रैली के लिए जा रहे थे, जब उनका काफिला साइट से महज 10 किमी दूर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था।

प्रदर्शनकारियों ने मार्ग को जाम कर दिया। काफिला वापस लौटने और बठिंडा हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले पीएम 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर थे। केंद्र और सत्तारूढ़ बीजेपी ने पंजाब सरकार पर पीएम मोदी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो