लाइव न्यूज़ :

वीडियोः आगरा में बीच चौराहे किन्नर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारे थप्पड़, दी गालियां; सिहापी ने भी मारा तो कपड़े उतार..

By अनिल शर्मा | Updated: May 26, 2023 09:28 IST

जिस कॉन्स्टेबल से किन्नरों का विवाद हुआ उसका नाम प्रभात कुमार है। प्राथमिकी में सिपाही प्रभात कुमार ने कहा है कि टेढ़ी बगिया चौराहे के पास दो व्यक्ति और एक किन्नर शराब पी रहे थे। जब उन्हें शराब पीने से रोका गया, तो उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की व उसकी वर्दी फाड़ दी।

Open in App
ठळक मुद्देविवाद के पीछे की वजह सड़क चौराह पर किन्नरों के शराब पीना बताया जा रहा है।पुलिसकर्मी के मुताबिक, किन्नर चौराहे पर शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद हो गया।

 आगरा के टेढ़ी बगिया चौराहे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक किन्नर द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते, उसे भद्दी गालियां देते नजर आ रहा है।  वहीं एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी किन्नर को बीच सड़क थप्पर मारते नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी की तहरीर पर थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल इस विवाद के पीछे की वजह सड़क चौराह पर किन्नरों के शराब पीना बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी के मुताबिक, किन्नर चौराहे पर शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद हो गया जिसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके दो वीडियो सामने आए हैं। एक में किन्नर पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते, उसके वर्दी को नोचते, गाली देते नजर आ रहा है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी जब वहां से जाने लगता है, तो पीछे से किन्नर फिर से उसके ऊपर हमला करता है। वहीं इस वीडियो में दर्जनों लोग इस मामले को देखते हुए नजर आ रहे हैं।वहीं एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मी के पास पहुंचकर दूसरे किन्नर द्वारा कुछ कहने के बाद पुलिसकर्मी उसे थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वह बीच सड़क कपड़े उतारकर हंगामा करने लगता है। 

जिस कॉन्स्टेबल से किन्नरों का विवाद हुआ उसका नाम प्रभात कुमार है। एफआईआर के अनुसार सिपाही प्रभात कुमार का कहना है कि टेढ़ी बगिया चौराहे के पास दो व्यक्ति और एक किन्नर शराब पी रहे थे। जब उन्हें शराब पीने से रोका गया, तो उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की व उसकी वर्दी फाड़ दी।

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो