लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जोधपुर के सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आलम, स्वास्थ्यकर्मी ने यूट्यूब देखकर किया मरीज का ईसीजी

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2024 16:27 IST

वायरल वीडियो जोधपुर के पावटा अस्पताल का बताया जा रहा है। हालांकि लोकमत हिन्दी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

Open in App

Jodhpur's Govt Hospital Viral Video: कथित तौर पर राजस्थान जोधपुर के एक सरकारी हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अस्पताल का हेल्पर यूट्यूब देखकर मरीज का ईसीजी करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो जोधपुर के पावटा अस्पताल का बताया जा रहा है। हालांकि लोकमत हिन्दी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

मनीष भट्टाचार्य नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की इससे बदतर हालत नहीं हो सकती जहां एक हेल्पर यू ट्यूब देखकर मरीज़ की ईसीजी कर रहा है। ख़ुद देख लीजिए जोधपुर के सरकारी अस्पताल की बदहाल तस्वीर- सरकारी अस्पताल में किसी की जान का कोई मोल नहीं है लगता है,ज़िम्मेदार जागेंगे की दिवाली मनाने में व्यस्त हैं।"

एक अन्य वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी खुद यह स्वीकार भी करता है कि आज से पहले उन्होंने कभी ईसीजी नहीं की है, जिस पर एक शख्स फिर आप ईसीजी कैसे कर रहो। मत करो। यह तो स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। 

आपको बता दें कि किसी मरीज के सीने में दर्द होने पर हार्ट अटैक की संभावना के कारण सबसे प्रारंभिक तौर पर ईसीजी किया जाता है। ईसीजी की रिपोर्ट के आधार पर बीमारी का पता चलता है। हार्ट अटैक, ब्लॉकेज, बाईपास की जरूरत, एंजियोग्राफी या फिर एंजियोप्लास्टी की जरूरत का पता ईसीजी से ही लगता है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोJodhpurHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो