लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कार की टक्कर से घोड़ा हवा में 7 फुट ऊपर उछला, 20 फुट दूर जाकर गिरा

By रुस्तम राणा | Updated: December 9, 2024 14:53 IST

हैरान करने वाले इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के बागपत का बताया जा रहा है। सोमवार को घटित इस दुर्घटना में घोड़े की मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देएक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के बागपत का बताया जा रहा हैसोमवार को घटित इस दुर्घटना में घोड़े की मौत हो गईइसके अलावा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

Viral Video: सोशल मीडिया पर कार और घोड़ा गाड़ी के बीच हुए भयंकर एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से घोड़ा 7 फुट ऊपर उछल गया और 20 फुट दूर जाकर गिरते हुए दिखाई दिया। हैरान करने वाले इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के बागपत का बताया जा रहा है। सोमवार को घटित इस दुर्घटना में घोड़े की मौत हो गई। 

दरअसल, सड़क किनारे खड़ी घोड़ागाड़ी जब बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंची, तो रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़ा हवा में उछल गया और बाद में जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके नाम नरेश राणा, रेणु, आकाश, प्रांजल और रश्मि हैं, जिन्हें प्रारंभिक चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बताया गया कि इस घटना में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह क्षण रिकॉर्ड हो गया जब कार ने घोड़ागाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह दुखद घटना घटी।

बागपत पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और कार की पहचान यूपी में पंजीकृत बलेनो कार के रूप में की। सर्किल ऑफिसर हरीश सिंह ने एक वीडियो में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 9 दिसंबर की सुबह गौरीपुर में हुए हादसे की सूचना बागपत के कोतवाली थाने को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिंह ने बताया कि हादसे में घोड़े की मौत हो गई।

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशबागपत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'