लाइव न्यूज़ :

वीडियोः बच्चा चोर समझ, भीड़ ने मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान, 3 हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 10:50 IST

घटना की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बुजुर्ग व्यक्ति को बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया है कि मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है।

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के उताई पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीड़ ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा अपहरणकर्ता समझकर उसकी पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

घटना की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बुजुर्ग व्यक्ति को बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने उसे बचाया, प्राथमिक उपचार दिया और उसे अस्पताल रेफर कर दिया।

एएसपी ने आगे कहा था कि कि फुटेज (वायरल) में देखे गए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं अब दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया है कि मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ द्वारा व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। फुटेज में शख्स बुजुर्ग सा दिख रहा है। वहां मौजूद कुछ लोग उसे बार-बार थप्पड़ मार रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है। और बच्चा चोरी के आरोप में उसकी लोग पिटाई कर रहे थे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़दुर्ग सिटीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल