लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने शेयर किया पिता संजय गांधी का वीडियो, भावुक हो लिखा- 36 की उम्र में पहली बार आवाज सुनी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 15:56 IST

भावुक वरुण गांधी ने शेयर किया पिता संजय गांधी के भाषण का वीडियो, लिखा- 36 की उम्र में पहली बार पिता की आवाज सुनी

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार (11 मई) को ट्विटर पर अपने पिता संजय गांधी का एक वीडियो शेयर करके भावुकता भरा संदेश लिखा। वरुण गांधी ने संजय गांधी के भाषण शेयर करते हुए लिखा, "जिंदगी कितनी सर्रियल है...मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि दो साल पहले 36 साल की उम्र में मैंने पहली बार अपने पिता की आवाज सुनी।" इस वीडियो में संजय गांधी जनता पार्टी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के लिए वोट माँग रहे हैं। 

एसोसिएटेड प्रेस आर्काइव के इस वीडियो में डिटेल में बताया गया है कि संजय गांधी ने ये भाषण 23 मई 1980 को उत्तर प्रदेश में दिया था। मई 1980 में लोक सभा चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस को बहुमत मिला था। 1977 में छठवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में जनता ने इंदिरा गांधी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। माना गया कि जून 1975 में इंदिरा सरकार द्वारा लगायी गयी इमरजेंसी से जनता नाराज थी। लेकिन जनता पार्टी की एकता तीन साल के भीतर टूट गयी। 1980 में सातवीं लोक सभा के लिए चुनाव हुए तो इंदिरा गांधी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए सत्ता में वापसी की।  

नेताओं के सेक्स स्कैंडल 3: वरुण गांधी को तबाह कर दिया सेक्स क्लिप ने, UP के CM बनने का देखा था ख्वाब

संजय गांधी (14 दिसंबर 1946- 23 जून 1980) भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाती और तीसरी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे थे। महज 33 साल इस दुनिया में रहे संजय गांधी का भारतीय राजनीति पर गहरा असर रहा। माना जाता है कि इंदिरा गांधी ने जून 1975 में संजय गांधी के कहने पर ही आपातकाल की घोषणा की थी। कहा जाता है कि आपातकाल के 21 महीनों में संजय गांधी सरकार में परोक्ष रूप से सरकार चला रहे थे। आपातकाल हटने के तीन साल बाद ही संजय गांधी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया।

वरुण गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- जिला अस्पताल जाइए, आंसू न आएं तो आप इंसान नहीं

देखें संजय गांधी के भाषण का वीडियो-

वरुण गांधी के इस ट्वीट को अब तक 900 से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए संजय गांधी को अपना रोल मॉडल भी बताया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वरुण गांधीसंजय गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतमां मेनका गांधी के लिए वरुण गांधी ने किया प्रचार, टिकट कटने के बाद पहली बार किया प्रचार, कही ये बात

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं वरुण को खुश देखना चाहती हूं, जो हो गया सो हो गया", मेनका गांधी ने पार्टी द्वारा बेटे का टिकट काटे जाने पर कहा

भारतPilibhit seat 2024: बासुरी शहर में रोजगार की तान छेड़ गए अखिलेश यादव, पीलीभीत के नाम से पीला पड़ जाता है भाजपा नेताओं का चेहरा

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?