लाइव न्यूज़ :

गांधी जी पर भाषण देकर सोशल मीडिया पर छाया बनारस का आयुष, सीएम से लेकर शायर तक ने किया वीडियो शेयर

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 20, 2019 14:07 IST

वाराणसी के सेंट्रल हिन्दू ब्वॉयज स्कूल के 11वीं का छात्र आयुष चतुर्वेदी अपने एक भाषण से सोशल मीडिया पर छा गया है। आयुष चतुर्वेदी के वीडियो को कई हस्तियों ने शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।  स्कूल की प्रार्थना सभा में 'विद्रोह व मजबूती के प्रतीक-महात्मा गाँधी' विषय पर दिया गया आयुष का भाषण तेजी से वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर पर अकाउंट पर वाराणसी के छात्र का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाराणसी के सेंट्रल हिन्दू बॉयज स्कूल के छात्र आयुष चतुर्वेदी महात्मा गाँधी के बारे में एक सभा में बता रहे हैं। वीडियो में छात्र कहते हुये दिख रहा है कि अगर इस देश वासियों ने हैरी पॉटर और चेतन भगत की जगह महात्मा गांधी को पढ़ा होचा तो हालात कुछ और होते। वीडियो में आयुष चतुर्वेदी कहता है कि गांधी का हे राम किसी भी धर्म और समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। यह वीडियो 9 सितंबर का है।  

आयुष चतुर्वेदी अपने इस भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आयुष चतुर्वेदी के इस भाषण वाले वीडिये को कई हस्तियों ने शेयर किया है। 

वीडियो को शेयर करते हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है, सुनें,कोशिशें जारी हैं बुझाने की मगर, ये नवदीपक मशालें जलाते रहेंगे'' सेंट्रल हिन्दू बॉयज स्कूल, वाराणसी के छात्र आयुष चतुर्वेदी का प्रार्थना सभा में "विद्रोह व मजबूती के प्रतीक- महात्मा गाँधी" विषय पर दिये भाषण को सुनकर इतना तो स्पष्ट है कि अब नई पीढ़ी 'गाँधी का देश' बचायेगी।''

इस वीडियो को शेयर करने के लिये आयुष चतुर्वेदी ने सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद भी दिया है। आयुष चतुर्वेदी ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। 

इस वीडियो पर ट्विटर पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बालक को पुरस्कृत किया जाना चाहिए क्योंकि अभी के समय में ये बालक गाँधी जी के बारे में झूठ फैलानेवालों के जख्म पर नमक रगड़ डाला और गाँधी जी के विचारों से अभिभूत है। हमलोग गाँधीवादी विचारों के समर्थक हैं। ऐसे ही हमारा भारत गाँधीवादी विचारों से फलते-फूलते रहें।  

इस वीडियो को शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, ''वो मुतमईन है कि पत्थर पिघल नहीं सकता, मैं बेक़रार हूँ आवाज़ में असर के लिये'।''

टॅग्स :भूपेश बघेलवायरल वीडियोमहात्मा गाँधीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'