लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Police: महादेव मंदिर में व्यक्ति को पड़ा दिल का दौरा, सीपीआर देकर हेड कांस्टेबल ने बचाई जान, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 18, 2023 12:37 IST

Uttarakhand Police: उत्तराखंड के डीजीपी आईपीएस अशोक कुमार ने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक 2 मिनट 11 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट कर हेड कांस्टेबल जय प्रकाश को शाबाशी दी है। जय प्रकाश ने एक व्यक्ति को सही समय पर सीपीआर देकर उसकी जान बचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के डीजीपी ने 2 मिनट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की डीजीपी अशोक कुमार ने हेड कांस्टेबल जय प्रकाश को दी शाबाशी जय प्रकाश ने सीपीआर देकर बचाई एक व्यक्ति की जान

Uttarakhand Policeउत्तराखंड के डीजीपी आईपीएस अशोक कुमार ने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक 2 मिनट 11 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट कर हेड कांस्टेबल जय प्रकाश को शाबाशी दी है। जय प्रकाश ने एक व्यक्ति को सही समय पर सीपीआर देकर उसकी जान बचाई है। डीजीपी ने पोस्ट कर कहा कि पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश की सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई।

उन्होंने लिखा कि सिद्धपीठ मंजूघोष महादेव मंदिर कांडा देहलचोरी के श्रीनगर मेले में आये एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मेले में ड्यूटी पर मौजूद जयप्रकाश ने जैसे ही उस व्यक्ति को नीचे गिरा हुआ देखा, उसकी मदद को दौड़ पड़ा। इस दौरान उन्होंने सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचा ली। मालुम हो कि इस तरह के साहसी कार्य को डीजीपी सराहते हुए कई बार देखें गए हैं। वह अकसर अपने सोशल मीडिया एकाउंट से प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों की सराहना करते हैं।

वीडियो पर लोग कर रहे हैं तारीफ

डीजीपी के द्वारा किए गए पोस्ट पर लोगों के कमेंट भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा कार्य किया। दूसरे ने हेड कांस्टेबल के कार्य के लिए उन्हें जय हिंद लिखा। इस वीडियो को 1500 से ज्यादा लोगों ने अभी देखा है और 16 ज्यादा रिपोस्ट और कमेंट आ रहे हैं। 

क्या होता सीपीआर

सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है जब किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ जाता है तो इस प्रक्रिया को अपनाकार व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। दिल का दौरा पड़ने के दौरान दिल का धड़कना बंद होजाता है। इस दौरान सीपीआर देने से ब्लड फ्लो को एक्टिव करने में मदद मिलती है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर कार्डियक अरेस्ट के दौरान बीते दो मिनट के भीतर व्यक्ति को सीपीआर दे दिया जाए तो उसके बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारHaridwarDehradun District MagistrateIPSPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो