लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: शिक्षा विभाग के अफसर की अजीब हरकत, ऑनलाइन मीटिंग के दौरान बिना शर्ट पहने हुआ शामिल, निलंबित

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 19:24 IST

उत्तर प्रदेश में एक शिक्षा विभाग का अधिकारी बैठक में बनियान पहनकर शामिल हो गया जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में एक शिक्षा विभाग के अधिकारी की अजीब हरकत अधिकारी बैठक में बनियान में दिखा अधिकारी महानिदेशक ने दिए निलंबन के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अधिकारी केवल बनियान पहनकर शामिल हो गया।

इस पर नाराज होकर शिक्षा महानिदेशक ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निलंबित कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए महानिदेशक किरण आनंद ने अपने अधिकारी पर ये कार्रवाई कर दी जिसके बाद अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की है। जब समीक्षा बैठक ऑनलाइन कराई जा रही थी। इस बैठक में विजय किरण आनंद विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के साथ विभागीय परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर रहे थे। वर्चुअल मीटिंग के दौरान शिक्षा अधिकारी के कपड़ों के चुनाव से उपस्थित लोगों को काफी परेशानी हुई।

महानिदेशक अधिकारी पर काफी नाराज हुए और उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई जिसके बाद वह मीटिंग से फौरन लॉग आउट हो गया।

वहीं, मामले में साफ नहीं हो पाया है कि अधिकारी किस क्षेत्र में तैनात है और उसका नाम क्या है। हालांकि, मामले की जांच जारी है और अधिकारी किस जिले का है ये पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशEducation Departmentअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल