लाइव न्यूज़ :

गजब!... भाई को बचाने के लिए बहन ने दान की किडनी तो पति को आया गुस्सा, दे दिया तीन तलाक

By अंजली चौहान | Updated: December 21, 2023 14:16 IST

जैसे ही उसने पति को किडनी दान के बारे में संदेश भेजा, पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

Open in App

गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। गोंडा जिला स्थित बैरियाही गांव में रहने वाली एक महिला के पति ने उसे व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया और तो और तलाक देने की वजह हैरान करने वाली है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने सिर्फ इसलिए उसे तलाक दिया क्योंकि उसने अपने बीमार भाई की जान बचाने के लिएउसे अपनी किडनी दान कर दी। इस बात से खफा पति ने सऊदी अरब से व्हाट्सएप के जरिए ही पत्नी को तलाक दे दिया। 

दरअसल, महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है और पत्नी ने किडनी दान के बारे में बताने के लिए जैसे ही मैसेज भेजा, पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मालूम हो कि देश में 2019 में तीन तलाक की प्रथा को अवैध और असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था।  

इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई दंग रह गया कि आखिर किसी के जान बचाने के लिए किया गया काम कैसे गलत हुआ कि उसके पति ने महिला को तलाक दे दिया। इस खबर ने एक बार फिर देश में तीन तलाक को लेकर बहस छेड़ दी है। 

बता दें कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत तीन तलाक पर प्रतिबंध है, जिसके तहत तीन साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत देने पर कोई रोक नहीं है, बशर्ते अदालत गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से पहले शिकायतकर्ता महिला को भी सुने।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअजब गजबweird
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'