लाइव न्यूज़ :

Lucknow Salon: गंदी हरकत... सैलून में 'थूक वाली मसाज', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 16, 2024 12:29 IST

Lucknow Salon: जिस सैलून में कस्टमर मसाज लेने के लिए गया उसके साथ सैलून के संचालक ने गंदी हरकत कर डाली।

Open in App
ठळक मुद्देसैलून में कस्टमर गया था फेस मसाज के लिए सैलून संचालक ने दी थूक वाली मसाज पुलिस ने सैलून कर्मी को किया गिरफ्तार

Lucknow Salon: जिस सैलून में कस्टमर मसाज लेने के लिए गया उसके साथ सैलून के संचालक ने गंदी हरकत कर डाली। सैलून के संचालक की यह गंदी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, वीडियो में सैलून संचालक कस्टमर को थूक वाली मसाज दे रहा है।

खबरों के अनुसार, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर का है। यहां पर जैद सैलून की दुकान चलाता है। इसकी दुकान में जब एक कस्टमर मसाज लेने के लिए आया तो उसने कस्टमर को थूक वाली मसाज दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी जैद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सुशांत गोल्ट सिटी पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर सैलून संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। सैलून संचालक की पहचान जैद के तौर पर हुई है। जैद के सैलून में पीड़ित फेस मसाज लेने के लिए पहुंचा था। 

दोनों में हुई बहस

खबरों के अनुसार, पीड़ित आशीष जिस हॉस्टल में रहता है, वहीं, पास के सैलून में फेस मसाज लेने के लिए पहुंचा था। जब वह अंदर पहुंचा तो आरोपी जैद ने उसे कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। इस पर आशीष बैठ गया। इस दौरान जैद आशीष का फेस मसाज करने लगा। इसी बीच जैद ने गंदी हरकत कर डाली।

जिसे आशीष ने देख लिया और उसे टोका, इस पर दोनों में बहस होने लगी। जैद इंकार करने लगा कि उसने थूक वाली मसाज दी है। लेकिन, सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत कैद हो गई। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि वह बार-बार अपने हाथ में थूक कर कस्टमर के गाल पर लगा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस तरह की करतूत जैद कई कस्टमरों के साथ कर चुका है। लेकिन, किसी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में नहीं की थी। यही वजह है कि इसके हौसले बुलंद हो गए थे। लेकिन, आशीष ने पुलिस में शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो