लाइव न्यूज़ :

UP Police Video Viral: शराब के नशे में धुत सड़क किनारे सोता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो बनाने पर दिखाई हेकड़ी..., देखें

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2024 16:42 IST

UP Police Video Viral: सहारनपुर में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में सड़क पर सोता दिखा

Open in App

UP Police Video Viral: उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। जहां वर्दीधारी ने शराब के नशे में धुत होकर अजीब हरकत की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सभी को इसकी सूचना लगी और आरोपी पुलिसकर्मी की आलोचना शुरू हो गई। वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क किनारे एक बेंच पर सो रहा होता है।

वह नशे में इतना चूर है कि उसे होश नहीं की उसने वर्दी पहनी है और वह उसका अपमान कर रहा है। इस बीच, पुलिसकर्मी को ऐसा देखकर एक शख्स वीडियो बनाते हुए वहां आता है। जब उससे नशे में धुत कांस्टेबल से उसके सार्वजनिक रूप से नशे में होने और अपनी वर्दी के प्रति अनादर के बारे में पूछा गया, तो उसने जवाब दिया "तेरे बाप की थोड़ी पी है"।

अब यह वाकया तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पुलिस वाले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वीडियो में कैद हुई यह घटना तुरंत वायरल हो गई, जिसके बाद सहारनपुर पुलिस ने जांच की और कांस्टेबल की ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति का खुलासा किया। यूपी पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले की आगे की जांच तक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडियासहारनपुरSaharanpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो