लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: गाड़ी चलानी नहीं आती थी तो 10 किलोमीटर तक धक्का देकर चुरा ले गए वैन, कानपुर में चोरी की हैरान करने वाली घटना

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2023 16:13 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन छात्रों ने वैन चुराने की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में तीन युवकों ने वैन चोरी की तीनों में से किसी को गाड़ी चलानी नहीं आती थी तीनों ने 10 किलोमीटर तक गाड़ी को धक्का देकर उसे चुराया

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां फिल्मी अंदाज में तीन लोगों ने एक गाड़ी चोरी की।

तीनों युवकों ने साथ भी चोरी की इस घटना को अंजाम दिया लेकिन अजीब बात ये हुई कि चोरों के हौसले तो बुलंद थे लेकिन किसी भी को भी गाड़ी चलाना नहीं आता था। इसके बावजूद वह रूके नहीं और तीनों ने वैन को कई किलोमीटर तक धक्का देकर वारदात को अंजाम दिया।

ये अजीबोगरीब घटना कानपुर के नजीराबाद की है। जहां बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने वैन चोरी कर करीब 10 किलोमीटर तक उसे धक्का देकर एक सुनसान जगह पर लेकर आए।

बैखोफ ये तीनों चोर वैन को सुनसान जगह पर ले गए लेकिन इसके बाद वह उसे धक्का देकर उससे ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। चूंकि किसी को भी कार चलानी नहीं आती थी इसलिए उन्होंने गाड़ी को वहीं छोड़कर भागने का फैसला किया।

इस दौरान चोरों ने कार की नंबर प्लेट निकाल कर उसे सुनसान जगह छोड़ दिया। 

घटना उस वक्त सामने आई जब मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस  के मुताबिक, तीनों युवक छात्र है जो कि जल्द पैसे कमाने की छाह में थे इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।

तीनों की पहचान सत्यम कुमार, अमन गौतम और अमित वर्मा के रूप में हुई है। सत्यम जहां महाराजपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा है, वहीं अमन डीबीएस कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। अमित कार्यरत है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भीज नारायण सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों ने 7 मई को डबौली इलाके से वाहन चुराया था। उन्होंने कहा, "इन लोगों ने वैन चुराई थी, लेकिन उनमें से कोई भी गाड़ी चलाना नहीं जानता था।

इसलिए, उन्होंने वैन को डबौली से कल्याणपुर तक 10 किलोमीटर तक धकेला, उसकी नंबर प्लेट हटा दी और उसे सुनसान जगह पर छिपा दिया।कोई भी वाहन चलाना नहीं जानता था लेकिन इसे चुराने के बाद, उन्होंने सोचा कि वे इसे बेच देंगे।" 

एसीपी ने कहा कि लूट की पूरी साजिश अमित ने रची थी। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी के वाहनों को सत्यम द्वारा बनाई जा रही वेबसाइट के जरिए बेचने की योजना थी।

एसीपी ने आगे कहा, "सत्यम चोरी के वाहनों को बेचने के लिए एक वेबसाइट बना रहा था। उसकी योजना थी कि अगर बाजार में वाहन नहीं बिकेंगे तो वह उन्हें वेबसाइट के जरिए बेच देगा।"

पढ़ाई कर रहे छात्रों द्वारा इस तरह चोरी करने की घटना सामने आने के बाद सभी हैरान हो गए। अब इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। वहीं, पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Policeअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल