लाइव न्यूज़ :

Photo: 2019 से गंगा आरती करने वाले लड़के ने निकाली नीट की परीक्षा, कहा-मैं हमेशा से बनना चाहता था डॉक्टर

By आजाद खान | Updated: June 14, 2023 21:54 IST

नीट की परीक्षा पास करने के बाद विभु ने कहा कि "मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। मैंने 9वीं क्लास में नीट की तैयारी शुरू की थी। इसलिए मेरे लिए परीक्षा में सफल होना आसान था। मैं 2019 से गंगा आरती कर रहा हूं, जब भी समय मिलता है मैं आरती करने जाता हूं और आगे भी करता रहूंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 13 जून 2023 को नीट की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। इस परीक्षा में यूपी के बदायूं ज‍िले के व‍िभू उपाध्‍याय ने भी परीक्षा को पास किया है। वह 2019 से लगातार गंगा आरती भी करता है और इसके लिए वह फेमस भी हो रहा है।

लखनऊ:  यूपी के बदायूं ज‍िले में रहने वाले व‍िभू उपाध्‍याय ने नीट की परीक्षा को पास कर लिया है। परीक्षा पास किए विभु का यह कहना है कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहता है और इसलिए वह नीट की परीक्षा के लिए तैयारी करने लगा था। हालांकि विभु की तरह और भी लड़के इस परीक्षा में पास हुए है लेकिन इसकी बात ही अलग है। 

विभु इस परीक्षा को पास करने के लिए फेमस नहीं हो रहा है बल्कि वह लोकप्रिय इस बात के लिए हो रहा है कि वह कई सालों से गंगा आरती करता है और ऐसे में उसने परीक्षा में अच्छा नंबर भी लाया है और पास भी हो गया है। लोग विभु के गंगा आरती वाली आदत को परीक्षा से जोड़कर देख रहे हैं और इसे लेकर तरह-तरह की बाते भी कर रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

इस साल नीट की परीक्षा पास करने वाला व‍िभू उपाध्‍याय साल 2019 से गंगा आरती करता है और ऐसे में जब इसे सफलता मिली है तो लोग इसे गंगा आरती से जोड़ कर देख रहे है और इसकी खूब चर्चा भी कर रहे है। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार 13 जून 2023 को हुई थी। इस साल यूपी के छात्र और छात्राओं ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विभु ने कहा है कि "मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। मैंने 9वीं क्लास में नीट की तैयारी शुरू की थी। इसलिए मेरे लिए परीक्षा में सफल होना आसान था। मैं 2019 से गंगा आरती कर रहा हूं, जब भी समय मिलता है मैं आरती करने जाता हूं और आगे भी करता रहूंगा।"

टॉपर है यूपी, दूसरे नंबर पर महाराष्‍ट्र

गौर करने वाली बात यह है कि इस साल यूपी के छात्र और छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में इनके द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने के कारण यूपी इस बार टॉप पर है और दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है। यही नहीं तीसरे स्थान पर राजस्थान रहा है जहां के छात्र और छात्राओं ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।  

टॅग्स :अजब गजबनीटयूजी नीट परीक्षाएग्जाम रिजल्ट्सexamउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल