लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को घेरकर किया हमला, डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाते हुए मासूम की बचाई जान

By अंजली चौहान | Updated: August 5, 2023 13:30 IST

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाउसिंग सोसायटी में करीब पांच आवारा कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया है और उस पर हमला कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला डिलीवरी बॉय ने बचाई बच्चे की जानघटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही

गाजियाबाद: देश में कुत्ते के हमलों की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है। एक के बाद एक कई शहरों में आवारा या पालतू कुत्तों के हमले ने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है जहां एक सोसायटी में कुत्ते के झुंड ने अकेले बच्चे पर हमला कर दिया। घटना का रौंगटे खड़ा कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कुत्तों के हमले का यह वीडियो बेहद डरावना है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाउसिंग सोसायटी में करीब पांच आवारा कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया है और उस पर हमला कर दिया है। हालांकि, इसी दौरान वहां से एक डिलीवरी बॉय गुजर रहा था जिसकी नजर बच्चे पर पड़ी। डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों के झुंड को वहां से भागया और बच्चे की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले की घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके की एक सोसायटी में हुई। 

कुत्तों ने बच्चे को चारों तरफ से घेरा 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया था और उसे नोच रहे थे और बच्चे को काट रहे थे। बच्चा लगातार शोर मचा रहा था और मदद के लिए चिल्ला रहा था।

हंगामा देख वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने बच्चे को बचाया। बाइक पर आए डिलीवरी बॉय ने बच्चे को आवारा कुत्तों से बचाया। घटना का सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आया जिसमें डिलीवरी बॉय ने बच्चे को बचाया। घटना की तारीख अभी तक अज्ञात है। 

जानकारी के मुताबिक, कुत्तों के हमले में बच्चे को चोट नहीं आई है। हालांकि, गाजियाबाद में कुत्तों के हमले की कई खबरे सामने आती रहती है जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल के दिनों में कुत्तों के हमलों के कारण कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कुछ की जान चली गई है।

टॅग्स :गाजियाबादवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…