लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: अपनी शादी में आधा इंच दाढ़ी बढ़ाना चाहता था सिख पुलिसकर्मी, न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने नहीं दी इजाजत-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: July 29, 2023 15:55 IST

वहीं इस पूरे मामले की न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने पुष्टि तो की है लेकिन इस पर कुछ भी बयान देने से इंकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क स्टेट पुलिस पर सिख पुलिसकर्मी को दाढ़ी न बढ़ाने देने का आरोप लगा है। बता दें कि सिख पुलिस वाला अपनी शादी के लिए दाढ़ी बढ़ाने की इजाजत मांगी थी। उधर पुलिस प्रवक्ता डीना कोहेन ने कहा है कि विभाग दाढ़ी नीति पर काम कर रही है।

वॉशिंगटन डीसी: न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस पर यह आरोप लगा है कि उन लोगों ने एक सिख कर्मचारी को उसकी दाढ़ी बढ़ाने से रोका है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क के कानून के अनुसार अगर कोई अपने धर्म संबंधी नियमों को पालन करना चाहता है तो उसे ऐसा करने की इजाजत है। 

लेकिन इसके बावजूद भी एक सिख कर्मी को उसकी शादी के लिए उसे आधा इंच दाढ़ी बढ़ाने की इजाजत नहीं दी गई थी। हालांकि इस पूरे विवाद की न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने पुष्टि को की है लेकिन न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस में बतौर पुलिस तैनात चरणजोत तिवाना ने साल 2022 में अपनी शादी के लिए आधा इंच दाढ़ी बढ़ाने की मांग की थी। ऐसे में न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने तिवाना के इस मांग को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इससे मानने से इंकार कर दिया था। बता दें कि सिख समुदाय में पुरुषों को पगड़ी पहनने और दाढ़ी न कटवाने की मान्यता है।

असल में न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस की एक नियम है कि संध में काम करने वाले पुलिस वालों के छोटे बाल होंगे और उनकी दाढ़ी नहीं होगी। ऐसे में तिवाना की यह मांग संघ के नियम से टकरा रही थी इस कारण उसे अपनी शादी के लिए दाढ़ी नहीं बढ़ाने की इजाजत दी गई थी। 

न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस की क्या रही प्रतिक्रिया

एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से ही संघ ने कहा है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों सहित सभी न्यूयॉर्क वासियों को अपने धर्म का पालन करते समय स्टाफ को किसी भी तरह के रोक-टोक से मुक्त कर देना चाहिए। 

मामले में बोलते हुए पुलिस प्रवक्ता डीना कोहेन ने कहा है कि विभाग अपने रैंकों के बीच विविधता और समावेशन को महत्व देता है और उचित  प्रक्रिया में जुड़ा हुआ है। इस पूरे विवाद पर डीना ने यह भी कहा है कि विभाग पगड़ी वाले नीति पर काम कर रही है।  

टॅग्स :अजब गजबअमेरिकाNew York CityPolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो