लाइव न्यूज़ :

UP Power 2025: ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सभा में बिजली गुल?, अंधेरे में खोजने पड़े जूते और दिया भाषण, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 15:19 IST

UP Power 2025: सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय विकास महोत्सव में भाग लेने मऊ पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान घाट पर आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित किया था।इलाकों में से एक बांध रोड पर घंटों बिजली गुल रही।शहर के बीचों-बीच बिजली के बिना भाषण देना पड़ा।

UP Power 2025: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को बुधवार शाम को अपने गृह नगर मऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिजली कटौती के कारण अंधेरे में एक सभा को संबोधित करना पड़ा। इस घटना के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आए हैं। इसके बाद बिजली विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनमें से दो को निलंबित कर दिया गया है। शर्मा राज्य सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय विकास महोत्सव में भाग लेने मऊ पहुंचे थे।

बुधवार की शाम को स्थानीय निवासियों ने उन्हें हनुमान घाट पर आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित किया था। हालांकि, राज्य में बिजली आपूर्ति मंत्री का प्रभार संभालने के बावजूद शर्मा को अपने ही शहर के बीचों-बीच बिजली के बिना भाषण देना पड़ा। शहर के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों में से एक बांध रोड पर घंटों बिजली गुल रही।

बिजली विभाग के अधिकारी भी नदारद थी। कार्यक्रम के बाद वहां से जाते वक्त उन्हें अपने मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में अपने जूते ढूंढने पड़े। घटना के कथित वीडियो ऑनलाइन साझा किए जा रहे हैं। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी असंतोष फैल गया है। उनमें से कुछ ने आरोप लगाया है कि स्थानीय अधिकारियों ने जानबूझकर मंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

कई पार्टी सदस्यों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अफरातफरी के बावजूद, शर्मा की शांत और संयमित प्रतिक्रिया सबसे अलग थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि अंधेरे में सभा को संबोधित करने और मोबाइल के टॉर्च के साथ धैर्यपूर्वक अपनी चप्पल खोजना उनकी सादगी और विनम्रता को जाहिर करता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घटना के बाद राज्य सरकार ने बिजली विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता संजय वैश्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है जबकि अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह को आरोप पत्र दिया गया है।

इसके अलावा उप-मंडलीय अधिकारी प्रकाश सिंह और कनिष्ठ अभियंता ओपी कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। बिजली विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि जांच जारी रहने पर जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO