लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस के एडीजी बीआर मीणा का अजब फरमान, बोले- दफ्तर में लगाएं मेरी कलर फोटो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2022 19:26 IST

वैसे अगर देखा जाए तो सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ-साथ संबंधित विभाग के प्रमुखों की फोटो लगाने की पुरानी परंपरा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएडीजी बीआर मीणा ने दफ्तरों में खुद की फोटो लगाने का फरमान जारी किया है।पीएसी दफ्तरों में एडीजी मीणा की फोटो लगाने के लिए अधिनस्थ अधिकारियों की जी हलकान हुआ है।एडीजी बीआर मीणा की प्रमोशन के बाद की रंगीन फोटो नैनी फोटो सर्विस में उपलब्ध है

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश पुलिस में एडीजी के पद पर तैनात 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी बीआर मीणा ने अपने मातहतों को ऐसा फरमान जारी किया, जिससे नीचे के दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पीएसी के पूर्वी जोन के एडीजी बीआर मीणा ने अपने अधिनस्थों को आदेश जारी करते हुए कहा है, "प्रिय साथियों, कृपया मेरा अपर पुलिस महानिदेशक पद पर हुए प्रमोशन के बाद की वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस में उपलब्ध है। जिसे आप के कार्यालय में लगाया जाना आवश्यक है। यह फोटो 08 इंच गुणे 10 इंच साइज का है। 14 इंच गुणे 18 इंच के माउंट पर चस्पा है। किसी को अगर फोटो मेरी खरीदनी हो तो नैनी फोटो सर्विस 08 हलवासिया मार्केट, हजरतगंज लखनऊ में मिल जायेगी।"

इस आदेश के जारी होने बाद से पूर्वी जोन से सभी पीएसी दफ्तरों में एडीजी मीणा की फोटो लगाने के लिए अधिनस्थ अधिकारियों की जी हलकान हुआ है। सभी अपने-अपने दफ्तरों से सिपाहियों को दिये गये पते पर एडीजी मीणा की नई रंगील फोटो लेने के लिए निर्धारित दुकान पर रवाना कर रहे हैं।

वैसे अगर परंपरा के तौर पर देखा जाए तो सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ-साथ संबंधित विभाग के प्रमुखों की फोटो लगाने की पुरानी परंपरा है। लेकिन एडीजी बीआर मीणा का यह पहला मामला है जब विभाग के प्रमुख अफसर के द्वारा खुद की फोटो लगाने का फरमान जारी हुआ है। 

मालूम हो कि एडीजी पद पर प्रमोशन पाने से पहले बीआर मीणा जब आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज के पद पर तैनात थे तब उनके खिलाफ आरोप लगा था कि उन्होनें गाजियाबाद में एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी को कथित तौप पर कई बार आधी रात को फोन कर परेशान किया था।

हालांकि डीजीपी मुकुल गोयल ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए एडीजी पीएसी अजय आनंद की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी से शिकायत की जांच करवाई, जिसमें कमेटी ने बीआर मीणा को सभी आरापों से क्लीन चिट दे दी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशADGप्रयागराजइलाहाबादAllahabadPolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी