लाइव न्यूज़ :

यूपी: पोते को बुलाने के लिए बालकनी गई थी बुजुर्ग महिला, गलती से छू ली 11 हजार वोल्ट वाला तार और फिर.....देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 30, 2023 15:38 IST

जारी वीडियो में घटनास्थल पर कई लोगों को देखा देखा जा सकता है लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को करंट लगते हुए देखा गया है। दावा है कि महिला ने गलती से हाईटेंशन तार को छू लिया था।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को देखा जा सकता है जिसकी हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से मौत हो जाती है। 

घटना के बाद महिला के रिश्तेदारों ने बिजली विभाग के लोगों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वीडियो में कई लोगों को घटनास्थल पर देखा गया है लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की है। 

क्या दिखा वीडियो में

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला अपनी बालकनी से झांक रही है और उसका हाथ हाईटेंशन तार पर है। महिला के कुछ दूर बाद एक हाईटेंशन तार दीवार के संपर्क में आने से जल रहा है और उसमें से आग निकल रही है। 

वीडियो में आसपास लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है जो इस घटना को दूर से देख रहे है। यही नहीं क्लिप में कुछ लोगों को यह भी कहते हुए सुना गया है घटना का वीडियो बनाओ।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना में जान गवाने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला का नाम अंगूरी देवी था। घटना के वक्त वह अपने पोते को बुलाने के लिए बालकनी का सहारा लेती है। इतने में वह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ जाती है और उसका पूरा शरीर झूलस जाता है। 

दावा है कि महिला ने गलती से 11000 वोल्ट के तार को छू लिया था जिससे उसे करंट लग गई थी। बता दें कि यह घटना रबूपुरा थान क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो