लाइव न्यूज़ :

UP: करीब 1 महीने से 100 फीट ऊंचे ताड़ पर चढ़ा है शख्स, उतरने का नहीं ले रहा है नाम

By आजाद खान | Updated: August 28, 2022 09:56 IST

युवक के पिता का कहना है कि उसके बेटे और बहु में बहुत झगड़ा होता था, इस बात से परेशान होकर उसका बेटा ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया और वहां से अब वह नीचे उतरने का नाम भी नहीं ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मऊ में करीब 1 महीने से एक युवक ताड़ के पेड़ पर चढ़ा है। ऐसे में उसे सभी उतारने की पूरी कोशिश कर रहे है, लेकिन वह उतरना नहीं चाह रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के झगड़े से परेशान होकर यह कदम उठाया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक द्वारा एक महीने से ताड़ के पेड़ पर चढ़े रहने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह केवल रात के समय ही अपने नित्यकर्म के लिए नीचे उतरता है और फिर रात में ही वह वापस ताड़ पर चहड़ जाता है। 

ऐसे में गांव वालों ने उसे बहुत उतारने की कोशिश की है लेकिन वह नीचे आने का नाम भी नहीं लेता है। पुलिस ने भी उसे नीचे उतारने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी वह नीचे नहीं उतरा है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव का है जहां पर राम प्रवेश नामक एक युवक करीब एक महीने से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़े हुए है। राम प्रवेश को गांव के लोगों ने कई बार नीचे उतरवाना चाहा पर वह नहीं उतरा और उसके सबको मना करता गया। 

उसे समझाने के लिए जब गांव वालों ताड़ के पेड़ के पास आते है, तब वह ताड़ पर से ही लोगों पर ईंट और पत्थर फेंकने लगता है और उससे दूर रहने को कहता है। गांव वालों के लाख कोशिशों के बाद भी जब वह नीचे नहीं उतरा तो ऐसे में पुलिस को बुलाई गई। 

पुलिस को भी कर दिया मना

बताया जाता है कि राम प्रवेश के समझाकर नीचे उतरवाने के लिए पुलिस भी मौके पर आई थी, लेकिन उसने पुलिस को भी नीचे उतरने को मना कर दिया। इसके बाद पुलिस भी गांव वालों का बयान लेकर वीडियो बनाई और वहां से चली गई। जाते समय पुलिस ने राम प्रवेश के पिता बिशुनराम से मदद दिलाने की भी बात कही है। 

इस कारण ताड़ पर चढ़ा है शख्स 

राम प्रवेश के पिता के अनुसार, उसके बेटे और बहु में हर रोज झगड़ा होता था, इस कारण वह बहुत परेशान रहता था। उन दोनों के बीच झगड़ा कभी-कभी इतना बढ़ जाता था कि वे लोग मारपीट पर उतर जाते थे। 

ऐसे में इस बात से परेशान होकर वह करीब एक महीने पहले ताड़ पर चढ़ा तो अब तक वह नीचे नहीं आया है। राम प्रवेश के पिता ने बताया कि वह केवल रात में नित्यकर्म के लिए नीचे उतरता है और फिर अपनी झोली में ईंट और पत्थर भर कर फिर से ताढ़ पर चढ़ जाता है। उसे हर रोज खाना भी रस्सी के सहारे ताड़ के ऊपर पहुंचाया जाता है।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशमऊवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी