लाइव न्यूज़ :

यूपी: भिखारी के पास से पुलिस को मिले 3.5 लाख रुपए, इतने पैसे देख वहां मैजूद लोग रह गए दंग

By आजाद खान | Updated: December 18, 2022 17:04 IST

जानकारी के अनुसार भिखारी ने इन पैसों को किसी को नहीं देने को कहा है। उसने इन पैसों को अपने भतीजे को भी नहीं देने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर में एक भिखारी के पास से 3.5 लाख रुपए मिले है। भिखारी का दुर्घटना होने के कारण उसका इलाज हो रहा है, ऐसे में उसके सारे पैसे पुलिस के पास है। ऐसे में पुलिस इसके किसी और के मालिकाना हक जताने वाले का भी इंतेजार है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक भिखारी के पास से तीन लाख 64 हजार रुपए मिले है। भिखारी के पास एक साथ इतने पैसे मिलने पर लोग काफी हैरान हुए है और उनका सवाल है कि आखिर इतने पैसे उसके पास आए कैसे है। 

दरअसल, शहर के भटहट बाजार में इस भिखारी को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऐसे में जब इस घटना की खबर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे आधिकारियों ने उसे अस्पताल भेजवाया जहां उसका इलाज कराया गया। इस दौरान उसके जेब से लाखों रुपए निकले है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र का है जहां पर समदार खुर्द निवासी शरीफ बऊंक रहते है। वे एक मूक बाधिर है और उनके परिवार में कोई नहीं है। वे अपने भतीजे के साथ रहते है और वे भटहट बाजार में टैक्सी स्टैंड पर सवारियों को बसों और टैक्सियों पर बैठाकर उनसे पैसे कमाते थे। यही नहीं वे भीख भी मांगते है। 

बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को एक बाइक से टक्कर लग कर वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उनके इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां जब पुलिस द्वारा शरीफ से उनकी आईडी मांगी गई तब उनके जेब से ये पैसे निकले थे। चूंकि वे मूक बाधिर है वे ये बता नहीं पा रहे है कि ये पैसा उनके पास कहां से आया है। उन्होंने केवल इशारा से बताया कि इन पैसों को किसी को नहीं देना है। 

अभी तक किसी ने पैसे पर नहीं जताया है मालिकाना हक

गौर करने वाली बात यह है कि इन पैसों पर अभी तक किसी ने मालिकाना हक नहीं जताया है। पुलिस ने शरीफ के पैसों को सुरक्षित रख दिया है और इसके मालिकाना हम जताने वाले की इन्तेजार भी कर रही है। ऐसे में शरीफ ने कहा है कि वे खुद इन पैसों को लेने के लिए आइएंगे। बताया जा रहा है कि शरीफ के पास से 2000 के 168 नोट मिले हैं। इसके अलावा कई और नोट भी उनके पास थे। 

टॅग्स :अजब गजबगोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी