लाइव न्यूज़ :

पढ़ने का ऐसा जुनून की 92 साल की उम्र में सलीमा खान पहुंची स्कूल, बच्चों के साथ कर रहीं पढ़ाई; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: September 28, 2023 13:12 IST

सलीमा खान निस्संदेह उन कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। राज्य में नव भारत साक्षरता मिशन की जमीनी हकीकत और सफलता को प्रतिबिंबित करने के लिए उनके मामले को समाचार रिपोर्टों में उद्धृत किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 92 साल की महिला स्कूल जाती हैंसलीमा खान को पढ़ने का शौक हैछोटे बच्चे के साथ बुजुर्ग पढ़ती हैं

बुलंदशहर: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक प्रेरणादायी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया और सभी वीडियो में दिख रही बुजुर्ग की प्रशंसा कर रहे हैं।

दरअसल, बुलंदशहर की रहने वाली सलीमा खान जिनकी उम्र 92 साल हैं वह इस उम्र में स्कूल जा रही और पढ़ाई कर रहीं। सलीमा खान के मन में पढ़ाई का ऐसा जुनून है कि वह इस उम्र में भी बच्चों के साथ बैठकर पढ़ रही हैं।

सलीमा खान के पढ़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बच्चों के साथ क्लास रूम में बैठी है और पढ़ाई कर रही हैं। 

सलीमा के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है और स्कूल प्रशासन भी उनका इस काम में साथ दे रहा है। स्कूल एचएम प्रतिभा शर्मा का कहना है कि वह बुजुर्ग महिला की सीखने और पढ़ने के प्रति लगन को देखते हुए उनके लिए पेंशन की व्यवस्था करेंगी। शर्मा ने बताया कि सलीमा अब आत्मविश्वास से 100 तक गिनती कर सकती है और अपना नाम लिख सकती है। 

92 साल की सलीमा खान का कहना है कि उन्हें पढ़ाई करके अच्छा लगता है और अपने पोते-पोतियों की उम्र के बच्चों के साथ वह स्कूल जाकर पढ़ाई करती हैं।

आमतौर पर सभी बच्चे जब स्कूल जाने का नाम सुनते हैं तो वह भागते हैं लेकिन सलीमा खान सभी के लिए प्रेरणा है। बच्चे हो या बड़े सलीमा सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं उनके जज्बे को देख अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अपना प्यार बरसा रहे हैं। 

टॅग्स :बुलंदशहरवायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेश समाचारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?