लाइव न्यूज़ :

यूपी: बरेली के एसडीएम ने फरियादी को दफ्तर में बनाया 'मुर्गा', प्रशासन ने फौरन किया तबादला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 17, 2023 12:59 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एसडीएम उदित पवार ने अपने दफ्तर में आये फरियादी को कथित तौर पर फर्श पर 'मुर्गा' बनने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली में एसडीएम उदित पवार ने दफ्तर में फरियादी को कथित तौर पर बनाया 'मुर्गा'बरेली जिला प्रशासन ने फौरन मामले में सख्ती दिखाते हुए एसडीएम उदित पवार का किया तबादलाएसडीएम उदित पवार का दावा कि शिकायतकर्ता उनके दफ्तर में अपनी मर्जी से मुर्गा बन गया था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ऐसी हरकत की गई है, जिससे पूरा यूपी शासन सकते में है। जी हां, बरेली के मीरगंज तहसील के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर तैनात प्राशासनिक अधिकारी उदित पवार ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर आए 42 साल के फरियादी को कथित तौर पर फर्श पर दोनों हाथों से कान पकड़कर 'मुर्गा' बनने के लिए कहा।

जानकारी के अनुसार घटना का संज्ञान लेते हुए बरेली जिला प्रशासन ने फौरन मामले में सख्ती दिखाते हुए एसडीएम उदित पवार के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बीते शुक्रवार को एसडीएम उदित पवार के दफ्तर में हुई इस कथित अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों को एसडीएम पवार की हरकतों की जानकारी हुई।

बरेली जिला प्रशासन भी इस वीडियो के वायरल होने से सकते में है और घटना सामने आने के बाद फौरन एसडीएम उदित पवार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वीडियो में दिखाया दे रहा है कि एसडीएम उदित पवार ने कथित तौर पर मीरगंज तहसील के मदनपुर गांव के निवासी पप्पू लोधी नाम के शख्स को अपने कार्यालय में मुर्गा बनने पर मजबूर किया, जो उनके पास अपने शिकायत की निवारण के लिए आया था।

वहीं आरोपों के बाद जिला मुख्यालय से संबंध किये गये एसडीएम पवार ने आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने फरियादी को मुर्गा बनने पर मजबूर किया। उनका दावा है कि शिकायतकर्ता उनके दफ्तर में अपनी मर्जी से मुर्गा बन गया था।

घटना के संबंध में बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा, “मैंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी से वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए कहा था। जांच में प्रथम दृष्टया एसडीएम उदित पवार को कदाचार का दोषी पाया गया है। एसडीएम पवार का आचरण कहीं से भी प्राशासनिक अधिकारी की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया है। इस कारण से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।”

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के इस एक्शन के अलावा बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मामले में पीड़ित पप्पू लोधी ने कहा कि वह गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ गांव के एक मंदिर से सटे श्मशान घाट की जमीन पर कथित अतिक्रमण की शिकायत करने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा था, जहां एसडीएम उदित पवार उसकी शिकायत पर उखड़ गये और और उसे अपमानित करते हुए जमीन पर मुर्गा बनने के लिए कहा।

टॅग्स :बरेलीSDMउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा