लाइव न्यूज़ :

"इसे न खोलें...जो भी इसे खोलेगा वो..." UNESCO को Israel में मिला है 1800 साल पुराना शापित मकबरा, कब्र मार्कर पर हिब्रू में दी गई है कड़ी चेतावनी

By आजाद खान | Updated: June 15, 2022 16:31 IST

Israel Ancient Tomb: इस पर जानकारी देते हुए टाइम्स ऑफ इजराइल ने लिखा है, "जैकब (इकोबोस) ने कसम खाई है कि जो कोई भी इस कब्र को खोलेगा वह शापित होगा।”

Open in App
ठळक मुद्दे इजराइल में एक मकबरा मिला है जिसे शापित होने का दावा किया जा रहा है। इसके खोज के बाद ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह 1800 साल पुराना मकबरा है।

Israel Ancient Tomb: इजराइल (Israel) में यूनेस्को को एक प्राचीन मकबरा (Tomb) मिला है जिसे बताया जा रहा है कि वह शापित है। इस मकबरे की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और जब से यह फोटो वायरल है, तब से इसे लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि यह मकबरा गलील में यहूदी बेत शीअरीम कब्रिस्तान में मिला है। यहूदी बेत शीअरीम कब्रिस्तान के एक पुराने कब्रिस्तान के भीतर पाया गया है। जिन लोगों ने इसे खोजा है उनके मुताबिक, यह कब्रिस्तान एक गुफा के अंदर मौजूद था। जानकारों की माने तो यह 65 वर्षों में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल (UNESCO) पर खोजा गया पहला मकबरा है।

क्या है यह मकबरा और इसमें क्या लिखा है

यूनेस्को (UNESCO) को मिले इस मकबरे पर इसे न खोलने की हिदायत दी गई है। इस कब्रिस्तान पर हिब्रू में यह चेतावनी लिखी हुई है। आपको बता दें कि इसकी जानकारी 08 जून को इजराइल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। 

टाइम्स ऑफ इजराइल की अगर माने तो इस चेतावनी में लिखा है, "जैकब (इकोबोस) ने कसम खाई है कि जो कोई भी इस कब्र को खोलेगा वह शापित होगा।” वहीं इस मकबरे की खोज कब हुई थी इस पर टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि इसे पिछले साल ही खोजा गया था। 

1800 साल पुराना है मकबरा

इजराइल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा जारी इस फोटो के कैप्शन पर लिखा है, "चीजें जो आपको नहीं खोलनी चाहिए: - पैंडोरा बॉक्स – घर के अंदर एक छतरी - प्राचीन कब्रें। यह 1,800 साल पुराना कब्र मार्कर जैकब द कन्वर्ट नाम के एक यहूदी व्यक्ति का, हाल ही में गलील में खोजा गया था। 

मार्कर में एक शिलालेख शामिल था जो लोगों को कब्र खोलने के खिलाफ चेतावनी देता था।" इस पर बोलते हुए IAA के प्रमुख एली एस्कोसिडो ने बताया कि यह मकबरा शिलालेख रोमन (Roman) काल के अंतिम दौरा या शुरुआती बाइजेंटाइन काल (Byzantine Period) का हो सकता है। 

 

टॅग्स :अजब गजबइजराइलUNESCOUNESCO World Heritage Site
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…