लाइव न्यूज़ :

अनएकेडमी के अवध ओझा ने पीएम मोदी की तुलना की मुहम्मद गोरी से, कहा- "नया संसद उनका महल होगा", वीडियो हुआ वायरल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2023 08:32 IST

इतिहास और सामान्य अध्ययन पढ़ाने वाले अनएकेडमी के टीचर अवध ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संचालन की तुलना भारत पर शासन कर चुके मुहम्मद गोरी से की है।

Open in App
ठळक मुद्देअनएकेडमी में इतिहास पढ़ाने वाले अवध ओझा ने पीएम मोदी की तुलना मोहम्मद गोरी से की ओझा ने कहा कि पीएम मोदी की कोई संतान नहीं है, मुहम्मद गोरी की भी कोई संतान नहीं थीअवध ओझा वीडियो में कहते हैं कि नया संसद भवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महल होगा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी कराने वाली एजुकेशनल प्लेटफॉर्म अनएकेडमी लगातार विवादों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। लगभग एक महीना पूर्व अनएकेडमी के एक टीचर करन सांगवान द्वारा ऑनलाइन क्लास में छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहने के बाद अनएकेडमी काफी विवादों में रही थी।

वहीं अब अनएकेडमी के अन्य टीचर अवध ओझा के कारण अब फिर से अनएकेडमी विवादों में आ गई है। दरअसल इतिहास और सामान्य अध्ययन के प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ऐसी टिप्पणी की है, जो बेहद विवादित मानी जा रही है। अवध ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संचालन की तुलना भारत पर शासन कर चुके मुहम्मद गोरी से की है।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायलर हो रहे अवध ओझा के एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है कि मुगल वंश की तरह एक मोदी राजवंश भी होगा। वीडियो में वो आगे कहते हैं कि अगर पीएम मोदी की कोई संतान नहीं है तो यह कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुहम्मद गोरी की भी कोई संतान नहीं थी।

उसके आगे अवध ओझा कहते हैं कि नया संसद भवन प्रधानमंत्री मोदी का महल होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह तय है कि अनएकेडमी के शिक्षक करण सांगवान की तरह अवध ओझा का वीडियो भी समाज में चर्चा का विषय बनने वाला है।

अनएकेडमी ने टीचर करन सांगवान द्वारा छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील वाले वीडियो के वायरल होने के बाद सख्त एक्शन  लिया था और उन्हें संस्था से बर्खास्त कर दिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएजुकेशनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो