लाइव न्यूज़ :

...जब हवाई जहाज के पायलटों को अचानक आसमान में दिखाई दी उड़न तश्तरी!  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2018 19:21 IST

आयरलैंड में हवाई जहाज के पायलटों ने आसमान में एक बेहद चमकीली वस्तु को तैरते हुए देखा, जिसके बाद एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क साधा।

Open in App

आए दिन यूएफओ यानि उड़न तश्तरी और एलियंस को लेकर खबरें आती रहती हैं और इनका रहस्य हमेशा छिपा रहता है। इनका आजतक सच सामने नहीं आया है। अब एक ताजा मामला आयरलैंड में सामने आया है, जहां हवाई जहाज के पायलटों ने आसमान में एक बेहद चमकीली वस्तु को तैरते हुए देखा।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (9 नवंबर) को स्थानीय समय 06 बजकर 47 मिनट पर ब्रिटिश एयरवेज के पायलट ने शैनन हवाई अड्डे के ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा था। पायलट जानना चाहती थी कि क्या उस क्षेत्र में सैन्य अभ्यास चलाया जा रहा है क्योंकि  कोई चीज बहुत तेजी से आगे बढ़ रही थी। इसके बाद ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा कि ऐसा कोई अभ्यास नहीं है।

कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल से हीथ्रो तक उड़ान भरने वाली पायलट ने कहा कि वहां बेहद चमकीली वस्तु थी जोकि विमान के बाईं ओर आई। वह सोच रही थीं कि यह क्या हो सकता है, लेकिन वह वस्तु टकराव की स्थिति में दिखाई नहीं दे रही थी।

इस मामले में एक अन्य वर्जिन विमान का पायलट शामिल हो गया और उसने सुझाव दिया कि यह एक उल्का या कोई अन्य वस्तु हो सकती है, जोकि पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने कर रही हो। 

पायलट ने बताया कि एक ही तरह की कई वस्तुएं थीं जो बहुत ही चमकीली थीं। साथ ही साथ पायलट बताया कि उसने अपनी दाईं ओर दो चमकदार रोशनी देखी थीं जो तेज गति से ऊपर की तरफ जा रही थीं।

पायलटों के बयानों के आधार पर आयरिश एविएशन अथॉरिटी (आईएए) ने रिपोर्ट दायर की है, जिसकी जांच सामान्य घटना के तहत की जाएगी।

टॅग्स :आयरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

क्रिकेट4 मैच में छोड़े 9 कैच, 20 देश में नंबर-2, आयरलैंड की टीम पहले पायदान पर, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

क्रिकेटIreland vs Oman, T20 World Cup 2026: 2 मैच में हार के बाद पहली जीत, आयरलैंड ने 96 रन से हराया, विश्व कप से बाहर ओमान?

क्रिकेटब्रेंडन टेलर-पॉल स्टर्लिंग बाहर, टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड को बड़ा झटका, इन 2 खिलाड़ी को किया शामिल

क्रिकेटAUS vs IRE: अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में जीता अपना पहला मुकाबला, आयरलैंड को 67 रनों से हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल