लाइव न्यूज़ :

सामना की संपादक बनीं रश्मि ठाकरे, चर्चा में आ गए शिवसेना के फायरब्रांड नेता संजय राउत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 16:11 IST

सामना शिवसेना का मुखपत्र है और यह अखबार दो भाषाओं में प्रकाशित होता है.

Open in App
ठळक मुद्देसामना अखबार की शुरुआत शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने की थी.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था.

रश्मि ठाकरे शिवसेना के मुखपत्र सामना की नई संपादक होंगी। रश्मि ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने  सामना के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था। सामना में रश्मि ठाकरे के नियुक्ति के बाद ट्विटर पर संजय राउत ट्रेंड कर रहे हैं। शिवसेना के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं। राउत सामना में अपने उग्र लेखों के कारण भी जाने जाते हैं। 

सामना के एक मार्च 2020 के संस्करण में बतौर संपादक रश्मि ठाकरे का नाम दिया है। प्रिंट लाइन में पहले की तरह संजय राउत का नाम कार्यकारी संपादक के रूप में दर्ज है। शिवसेना का मुखपत्र सामना हिन्दी और मराठी दो भाषाओं में प्रकाशित होता है। इस अखबार की स्थापना शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकर ने 23 जनवरी 1988 को की थी। 2012 में बाल ठाकरे के निधन तक वही इसके संपादक रहे। बाल ठाकरे बतौर कार्टूनिस्ट बेहद प्रसिद्ध रहे हैं। बाला साहेब ठाकरे के निधन के बाद उद्धव ठाकरे सामना के संपादक बने थे।

उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने से पहले उन्होंने संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह पद खाली चल रहा था।

 

Maharashtra CM and Shiv Sena leader Uddhav Thackeray's wife Rashmi Thackeray named the new editor of Shiv Sena mouthpiece Saamana. (file pic) pic.twitter.com/6DEOEU6gVB— ANI (@ANI) March 1, 2020

 

ट्विटर पर कई यूजर्स ने संजय राउत के सामना के संपादक नहीं बनने पर हैरानी जताई है। कुछ ने सवाल उठाया है कि क्या संजय राउत को साइडलाइन किया जा रहा है? इससे पहले एक बार चर्चा चली थी कि संजय राउत अपने भाई सुनील राउत के मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। हालांकि नाराजगी वाली खबरों का खंडन खुद संजय राउत कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, तीन पार्टी की गठबंधन सरकार में शिवसेना के पास ‘‘सीमित विकल्प’’ थे। हमें नये चेहरों को मौका देना पड़ेगा। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसंजय राउतसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी