लाइव न्यूज़ :

उबर ने दिल्ली एयरपोर्ट से 45 किमी की यात्रा के लिए वसूले 3,000 रुपए, शख्स का दावा- 147.39 किमी का बिल दिखाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 12:17 IST

शख्स ने इसकी शिकायत उबर से ट्विटर पर की। शख्स ने ट्वीट में लिखा, 'आपने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा, उबर इंडिया। 5 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे के टी-2 से मेरे घर नोएडा (लगभग 45 किलोमीटर) तक कैब के लिए 2,935 रुपये का भुगतान करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने कहा कि 5 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे से मेरे घर नोएडा तक कैब के लिए 2,935 रुपये का भुगतान करना पड़ा।शख्स ने कहा कि हवाई अड्डे से उसके घर की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है जबकि मीटर पर 147.39 किलोमीटर दिखाया गया

नोएडाः यहां के एक शख्स ने दावा किया है कि उबर ने दिल्ली एयरपोर्ट से उसके घर तक की 45 किलोमीटर की यात्रा के लिए उससे 2,935 रुपए लिए। शख्स ने यह भी कहा कि उसे 147.39 किलोमीटर का बिल दिखाया गया जिसमें पिकअप व ड्रॉप लोकेशन गलत लिखा था। 

शख्स दिल्ली हवाई अड्डे (टर्मिनल 2) से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपने घर के लिए उबर बुकिंग की थी। हवाई अड्डे से उसके घर की दूरी करीब 45 किमी है। वह घर पहुंचा तो  3,000 रुपये का बिल देखकर वह चौंक गया। यह तब हुआ जब  मौसम बिल्कुल सही था। क्योंकि खराब मौसम में कैब वाले अक्सर किराया ज्यादा वसूलते हैं। मालूम हो कि हाल ही में मुंबई में खराब मौसम के दौरान एक शख्स ने भी 50 किमी की यात्रा के लिए 3000 रुपए भुगतान किया था।

वहीं नोएडा निवासी देब उबेर बिल देखकर हक्का बक्का रह गए क्योंकि बिल में 147.39 किमी की सवारी और मीटर पर 2,935 रुपये दिखाए गए थे। जबकि नोएडा सेक्टर 143 में  हवाई अड्डे से उसके घर की दूरी लगभग 45 किलोमीटर ही है। शख्स ने खुलासा किया कि वास्तविक उबर बुकिंग राशि 1,143 रुपये थी।

शख्स ने इसकी शिकायत उबर से ट्विटर पर की। शख्स ने ट्वीट में लिखा, 'आपने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा, उबर इंडिया। 5 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे के टी-2 से मेरे घर नोएडा (लगभग 45 किलोमीटर) तक कैब के लिए 2,935 रुपये का भुगतान करना पड़ा। मुझे 147.39 किलोमीटर के लिए बिल किया गया था। मैंने एक घंटे से भी कम समय में कवर किया!' उसने यह भी कहा कि "पिक-अप और ड्रॉप स्थान भी गलत हैं! कृपया इस गड़बड़ी को हल करें और अतिरिक्त राशि वापस करें। आपको अपनी शिकायत निवारण तंत्र को भी बदलना होगा।" 

देब की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक अन्य यूजर ने कहा कि उन्होंने (उबर) ने मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ किया।  मुझसे एक बार T3 से नोएडा तक लगभग 3-3.5K चार्ज किया। मैंने पैसे वापस करने मांग की क्योंकि जब मैंने बुकिंग की तो उन्होंने 1.5K दिखाया था. उन्हें वापस करना पड़ा।

 

टॅग्स :नॉएडाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो