लाइव न्यूज़ :

ट्विटर यूजर ने IPS अधिकारी से मांगा कलेक्टर बनने की टिप्स, तो अधिकारी बोले- मैं खुद नहीं बन सका

By अनुराग आनंद | Updated: December 26, 2020 14:15 IST

सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा काफी एक्टिव रहते हैं। जानें सोशल मीडिया पर उन्होंने यूजर को क्या हाजिर जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई सारे यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी से अपने सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने आईपीएस अधिकारी से पूछ लिया कि सर पप्पू बनने के लिए क्या करना होगा, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा काफी हो, मस्त रहो।

नई दिल्ली: आज के समय में सोशल मीडिया ने बड़े से बड़े लोगों तक आम लोगों की पहुंच को आसान बना दिया है। एक मिनट में कोई यूजर देश के प्रधानमंत्री से लेकर दुनिया के किसी हिस्से में रहने वाले बड़े से बड़े अभिनेता तक अपनी बात को पहुंचा पा रहा है। 

इसी तरह के एक जिज्ञासु ट्विटर यूजर ने आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा से ट्वीट करके पूछा कि सर कलेक्टर बनने के लिए क्या करना होगा? इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए देश के वरिष्ठ अधिकारी अरुण बोथरा ने कहा कि गलत नंबर डायल किए हो दोस्त..मैं खुद नहीं बन सका..आपको क्या बनाऊंगा।

इसी तरह एक यूजर ने पूछा कि सर आप लोगों को गुस्सा आता है तो गाली देते हो या संयम से काम लेते हो? इसपर अधिकारी ने कहा कि किसी ने अप्रैल में एक कॉल का ऑडियो बनाकर पिछले दिनों पोस्ट कर दिया था, तब से संयम आ गया है।

इसके बाद एक अन्य यूजर ने लगे हाथ आईपीएस अधिकारी से पूछ लिया कि सर पप्पू बनने के लिए क्या करना होगा?  इसके जवाब में भी अधिकारी अरुण बोथरा ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में बोथरा ने कहा कि काफी हो..मस्त रहो।

ट्विटर पर वाद-विवाद का यह दौर यहीं पर नहीं थमा। एक अन्य यूजर ने जब उनसे पूछा कि सर अच्छा इंसान बनने के लिए क्या करना होगा? तो इसके जवाब में अरुण बोथरा ने कहा कि एक बार फिर से जन्म लेना होगा।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?