लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों सोशल मीडिया पर सीएम योगी को हजारों लोग कह रहे हैं धन्यवाद, ट्रेंड हुआ #ThankYouYOGIji

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 13:10 IST

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ फिल्म शिवाजी की सेना के सूबेदार तानाजी पर आधारित है। फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है कि कैसे मुगलों से लड़कर तानाजी एक बार फिर मराठाओं का झंड़ा लहराते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के अभिनेता अजय देवगन ने भी ट्वीट कर सीएम योगी को थैंक्स कहा है।‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ को टैक्स फ्री करने के बाद ट्विटर पर हैशटैग #ThankYouYOGIji ट्रेंड कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ को टैक्स फ्री कर दिया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। योगी आदित्यनाथ की ऑफिस की ओर से आए ट्वीट में लिखा गया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी फीचर फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' को प्रदेश में एस.जी.एस.टी. से मुक्त करने का निर्णय लिया है। छत्रपति शिवाजी के साहसी सेनापति तानाजी मालुसरे की वीर गाथा से लोग प्रेरणा प्राप्त कर सकें, इस हेतु मुख्यमंत्री जी ने यह निर्णय लिया है।' योगी आदित्यनाथ के इस फैसले के बाद ही ट्विटर पर हैशटैग #ThankYouYOGIji ट्रेंड कर रहा है। 

हैशटैग #ThankYouYOGIji के साथ ट्विटर पर लोग सीएम योगी को धन्यवाद कह रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस हैशटैग पर 22 हजार से ज्यादा ट्वीट आ चुके हैं। फिल्म के अभिनेता अजय देवगन ने भी ट्वीट कर सीएम योगी को थैंक्स कहा है। अजय देवगन की प्रतिक्रिया बाद इस हैशटैग पर और भी ज्यादा यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

फिल्म पर प्रतिक्रिया देने के अलावा कई यूजर्स ने सीएम योगी को अन्य कार्य के लिए भी धन्यवाद लिख रहे हैं। 

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ फिल्म शिवाजी की सेना के सूबेदार तानाजी पर आधारित है। फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है कि कैसे मुगलों से लड़कर तानाजी एक बार फिर मराठाओं का झंड़ा लहराते हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअजय देवगनतानाजी: द अनसंग वॉरियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'