लाइव न्यूज़ :

'मुसलमान और चरमपंथियों के बीच अगर अंतर...',पराग अग्रवाल के 11 साल पुराने ट्वीट पर क्यों मचा हंगामा

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2021 12:58 IST

ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल का करीब 11 साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो गया है। इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पराग अग्रवाल ने ये ट्वीट तब किया था जब वे ट्विटर में काम नहीं करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपराग अग्रवाल को सोमवार को ट्विटर का नया सीईओ बनाए जाने का ऐलान हुआ।पराग अग्रवाल 37 साल के हैं और भारत में पले-बढ़े हैं, 10 साल से वे ट्विटर में काम कर रहे थे।पराग अग्रवाल को सीईओ बनाने की घोषणा के साथ ही उनका 11 साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो गया है।

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीईओ बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उनकी चर्चा तेज हो गई है। ट्विटर के निवर्तमान सीईओ जैक डॉर्सी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की और 37 साल के पराग अग्रवाल को नया सीईओ बनाए जाने का भी ऐलान हुआ। 

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अग्रवाल को बोनस, प्रतिबंधित शेयरों और प्रदर्शन-आधारित शेयर इकाइयों के अलावा सालाना 10 लाख डॉलर का वेतन मिलेगा। इस बीच पराग अग्रवाल का सालों पुराना एक ट्वीट भी चर्चा में आ गया, जिसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, कई यूजर्स उन पर निशाना साध रहे हैं।

मुस्लिमों, चरमपंथी और नस्लभेद पर पराग अग्रवाल का ट्वीट

पराग अग्रवाल ने इसमें मुस्लिमों, चरमपंथी सहित गोरों और नस्लभेद की बात की है। इसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। दरअसल पराग अग्रवाल ने 26 अक्टूबर को किए गए इस ट्वीट में लिखा था, 'अगर वे मुसलमान और चरमपंथियों के बीच अंतर नहीं करते तो फिर मुझे गोरे लोगों और नस्लवादियों में अंतर क्यों करना चाहिए?' पराग अग्रवाल ने जब ये ट्वीट किया था, तब वे ट्विटर के लिए काम नहीं करते थे।

बहरहाल, अब इस ट्वीट पर कई कमेंट आने लगे हैं। वैसे पराग अग्रवाल ने तब भी अपने ट्वीट को लेकर कहा था कि यह बात कॉमेडियन आसिफ़ मांडवी ने 'डेली शो' के दौरान कही थी जिसे उन्होंने हूबहू ट्वीट किया था।

बहरहाल, इस ट्वीट पर खासकर दक्षिणपंथी विचारधारा के यूजर्स पराग अग्रवाल पर निशाना साध रहे हैं। अमेरिका की सीनेटर और रिपब्लिकन पार्टी नेता मार्शा ब्लैकबर्न ने लिखा, 'ट्विटर के नए सीईओ ने धर्म को पिरामिड स्कीम बताया है। यह वह हैं जो आपकी बात को ऑनलाइन नियंत्रित करेंगे।'

वहीं, अमेरिकी पत्रकार क्ले ट्रेविस ने लिखा, 'यह हैं ट्विटर के नए सीईओ। यहां जैक डॉर्सी के जाने के बाद चीजें और खराब होने जा रही हैं।'

वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि पराग अग्रवाल के इस ट्वीट से समस्या क्या है।

सिराज हाशमी नाम के यूजर ने लिखा, 'जिस संदर्भ में यह कहा गया है वो डेली शो से आया है। मुझे लगता है कि यह साफ दिखाता है कि पराग इस बात से सहमत हैं कि सभी मुस्लिम चरमपंथी नहीं होते और न ही सभी गोरे लोग नस्लभेदी होते हैं।'

इसके अलावा कुछ मजेदार कमेंट भी इस ट्वीट पर आ रहे हैं। 

आईआईटी-बंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अग्रवाल 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। वे 2017 से कंपनी के सीटीओ हैं। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब उसके कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम थी। 

टॅग्स :पराग अग्रवालट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो