लाइव न्यूज़ :

Goa: अंडे से बाहर आए कछुए, सीएम प्रमोद सावंत ने वीडियो शेयर कर दिखाया अद्भुत नजारा

By भाषा | Updated: May 14, 2020 12:34 IST

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अंडे से बाहर निकले और समुद्र की ओर जाते ओलिव रिड्ले प्रजाति के छोटे-छोटे कछुओं का एक वीडियो पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अंडे से बाहर निकले और समुद्र की ओर जाते ओलिव रिड्ले प्रजाति के छोटे-छोटे कछुओं का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया हैमानवीय हस्तक्षेप कम हो और समुद्री जीव को बचाया जा सके, इसके लिए राज्य वन विभाग ने उत्तर गोवा जिले के मोर्जिम और मांद्रेम तथा दक्षिण गोवा जिले के अगोंडा और गलजीबाग में कुछ क्षेत्रों को कछुओं के प्रजनन के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया है

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम प्रमोद सावंत ने अंडे से बाहर निकले और समुद्र की ओर जाते ओलिव रिड्ले प्रजाति के छोटे-छोटे कछुओं का वीडियो पोस्ट किया है। 

बता दें कि राज्य वन विभाग ने उत्तर गोवा जिले के मोर्जिम और मांद्रेम तथा दक्षिण गोवा जिले के अगोंडा और गलजीबाग में कुछ क्षेत्रों को कछुओं के प्रजनन के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया है, ताकि इन स्थानों पर मानवीय हस्तक्षेप कम हो और समुद्री जीव को बचाया जा सके। वहीं, सीएम ने सूर्यास्त के बाद का ये वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो में ओलिव रिड्ले प्रजाति के कछुए समुद्र तट पर देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रकृति के बेहतरीन आश्चर्य! मोर्जिम में ओलिव रिड्ले कुछए अंडे से बाहर निकल आए हैं। मोर्जिम के साथ गोवा के मंद्रेम, अगोंडा और गलजीबाग तट भी प्रजनन के लिए कछुए आते हैं।' इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से वीडियो को नौ हजार से ज्यादा देखा जा चुका है, जबकि 138 बार इसे री-ट्वीट किया गया है।

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो