लाइव न्यूज़ :

पूर्व बॉयफ्रेंड ने टोक्यो ओलंपिक में जीत लिया मैडल, अब लड़की को ब्रेकअप का हो रहा अफसोस, जानिए क्या बोली

By अभिषेक पारीक | Updated: July 27, 2021 16:24 IST

टोक्यो ओलंपिक में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के हेडन वाइल्ड ने कांस्य पदक जीता है। उनके पदक जीतने के बाद पूरे न्यूजीलैंड में जश्न का माहौल और बड़ी संख्या में लोग उनके प्रदर्शन को सराह रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के हेडन वाइल्ड ने कांस्य पदक जीता है। पदक जीतने के बाद जश्न का माहौल है और लोग उनके प्रदर्शन को सराह रहे है। इस मौके पर वाइल्ड की पूर्व गर्लफ्रेंड ने कहा कि उसे रिश्ता तोड़ने का अफसोस है। 

टोक्यो ओलंपिक में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के हेडन वाइल्ड ने कांस्य पदक जीता है। उनके पदक जीतने के बाद पूरे न्यूजीलैंड में जश्न का माहौल और बड़ी संख्या में लोग उनके प्रदर्शन को सराह रहे है। हालांकि उनके प्रदर्शन से कोई ऐसा भी है, जिसे मायूसी हो रही है और ये हैं हेडन वाइल्ड की पूर्व गर्लफ्रेंड।

हेडन वाइल्ड ने पुरुषों की ट्रायथलॉन व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। ट्रायथलॉन में न्यूजीलैंड की ओर से पहला मैडल जीता गया है। जिसके बाद से ही हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है और हर कोई उनसे मिलने के लिए बेचैन हैं। पदक जीतने के बाद वाइल्ड के घर लोगों का तांता लग गया। परिवार को बधाइयां देने के लिए लोग उनके घर जा रहे हैं। 

पूर्व गर्लफ्रेंड ने कहा-रिश्ता तोड़ने का अफसोस

इस बीच न्यूज चैनल वनन्यूज ने एक लड़की को खोज निकाला है, जो वाइल्ड की पूर्व गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। चैनल ने वाइल्ड की जीत के बाद लड़की का इंटरव्यू लिया था। जिसमें उससे पूछा गया कि वह वाइल्ड को क्या संदेश देना चाहेंगी। लड़की ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा, 'मुझे वाइल्ड से रिश्ता तोड़ने का अफसोस है।' इतना कहना था कि उसके दोस्त इस बात पर ठहाके लगाकर हंस पड़े। 

दोनों साथ में स्कूल में पढ़ते थे

लड़की ने कहा कि उसे वाइल्ड पर बेहद गर्व है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वाइल्ड ने जो भी काम किया है, वह बेमिसाल है। उसने बताया कि हम दोनों साथ में स्कूल में पढ़ते थे। उसने कहा कि वह बड़ा हो गया है और मुझे उस पर हमेशा गर्व रहेगा। 

वाइल्ड वर्तमान गर्लफ्रेंड से मिलेंगे

वहीं न्यूजीलैंड के टीवी पर जब वाइल्ड से पूछा गया कि वह अब क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि अपनी वर्तमान गर्लफ्रेंड से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी गर्लफ्रेंड स्पेन में है। 

 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकन्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो