लाइव न्यूज़ :

'तुम हिंदू हो या मुसलमान?', टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा ईद मुबारक तो कट्टरपंथी ट्रोल्स पड़ गए पीछे, किए भद्दे कमेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 08:40 IST

टीएमसी सांसद नुसरत जहां की ओर से ईद की मुबारकबाद देने के बाद सोशल मीडिया पर कई कट्टरपंथियों ने उन्हें बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने आपत्तिजनक बातें कहीं और उनके धर्म को लेकर भी सवाल उठाए।

Open in App

कोलकाता: बंगाल की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई कट्टरपंथी ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। नुसरत जहां ने दरअसल ईद के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी थी। हालांकि, कई यूजर्स को ये बात नागवार गुजरी।

फेसबुक पर नुसरत जहां ने करीब 19 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे कहती नजर आती हैं, 'हेलो, आप सभी को मेरी ओर से ईद मुबारक। आप और आपके परिवार पर उस सर्वशक्तिमान के खूब सारे आशीर्वाद बरसें।'

नुसरत जहां ने आगे कहा, 'वह आपके जीवन में समृद्धि और खुशियों के सभी दरवाजे खोल दें। आपके लिए ये एक खुशी और शांतिपूर्ण ईद हो। ईद मुबारक!' उन्होंने इसी वीडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया था।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fnusratchirps%2Fvideos%2F1036841333601107%2F&show_text=false&width=269&t=0" width="269" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

हालांकि कई कट्टरपंथी सोच वाले यूजर्स को नुसरत जहां का पोस्ट पसंद नहीं आया और वे उन्हें अपशब्द सहित कई आपत्तिजनक बातें कहने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'नग्न होकर ऐसे हमें ईद की बधाई देने की क्या जरूरत है?'

ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, 'हम ही हैं जो रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं लेकिन हमें चरित्रहीन महिला की शुभकामनाएं स्वीकार करनी होंगी।'

वैसे यह पहली बार नहीं है जब नुसरत जहां इस तरह इस्लाम के कट्टरपंथियों के निशाने पर आई हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में भारत और बांग्लादेश के कई कट्टरपंथियों ने महालया पर नुसरत जहां के देवी दुर्गा के रूप में तैयार होने पर उन्हें निशाने पर लिया था। कट्टरपंथियों ने तब नुसरत जहां को जान से मारने तक की धमकी भी दी।

नुसरत जहां गैर-मुस्लिम पूर्व पति निखिल जैन से शादी करने और उनके साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने को लेकर भी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुकी हैं।

टॅग्स :नुसरत जहानईदटीएमसीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो