लाइव न्यूज़ :

टीवी एंकर की बड़ी गलती! यूक्रेन पर चर्चा के दौरान गलत पैनलिस्ट की मिनटों लगाई क्लास, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2022 12:00 IST

पिछली रात टाइम्स नाउ के एंकर राहुल शिवशंकर यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे जिसमें रॉन पॉल इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डैनियल मैकएडम्स और कीव पोस्ट के मुख्य संपादक बोहदान नाहायलो बतौर पैनिल्सट शामिल थे। इस दौरान वह देर तक गलत पैनलिस्ट पर चिल्लाते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देटाइम्स नाउ के एंकर राहुल शिवशंकर बीती रात यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा के दौरान गलत पैनलिस्ट को देर तक डांटते रहेसोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और एंकर का लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नेशलन टीवी के एंकर काफी देर तक अपने एक पैनलिस्ट की गलतियों का एहसास करने के लिए डिबेट में मौजूद किसी और पर चिल्लाते रहे उस व्यक्ति को डांटते रहे।  पिछली रात टाइम्स नाउ के एंकर राहुल शिवशंकर यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे जिसमें रॉन पॉल इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डैनियल मैकएडम्स और कीव पोस्ट के मुख्य संपादक बोहदान नाहायलो बतौर पैनिल्सट शामिल थे।

इस दौरान राहुल शिवशंकर ने मैकएडम्स को निर्देशित करते हुए कहते हैं कि आप आराम की गोली लें। उसके बाद करीब डेढ़ मिनट तक वह उन्हें डांटते रहे। उनपर औपनिवेशिक एजेंडा का आरोप लगाते हुए चिल्लाते रहे। एंकर कहते हैं, अगर आपको यूक्रेन की इतनी चिंता है तो आपको मैदान में जाकर दुश्मनों से लोहा लेना चाहिए। बजाय इसके कि यहां बैठकर भारत को ज्ञान दे रहे हैं। 

राहुल आगे मैकएडम्स से अन्य मुद्दों पर घेरते हैं। वह अफगानिस्तान सहित इराक और उपनिवेशवाद का जिक्र कर मैकएडम्स पर हमला बोलते हैं।  टाइम्स नाउ के एंकर उन्हें डांटने में इतने मशगूल थे कि वह भूल गए कि जिसको वह निर्देशित कर चिल्ला रहे हैं वे मैकएडम्स नहीं हैं, बल्कि दूसरे पैनलिस्ट बोहडन नायलो हैं। 

राहुल को वह इसके लिए टोकते हैं, कहते हैं डियर होस्ट मैंने अभी तक एक शब्द भी नहीं बोला है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप मुझपर क्यों चिल्ला रहे हैं। एंकर जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं आप पर नहीं चिल्ला रहा हूं. मैं मैकएडम्स के बारे में बात कर रहा हूं। मैकएडम्स चिल्लाते हुए कहते हैं- मैं ही मैकएडम्स हूं। राहुल इसपर काफी शर्मिंदा होते हैं और फिर माफी मांगते हैं। 

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेटिजंस इसको लेकर राहुल और टाइम्स नाउ का काफी मजाक बना रहा हैं। वहीं मैकएडम्स भी ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसटाइम्स नाउवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा