लाइव न्यूज़ :

TikTok स्टार ने चावल के दाने गिनकर बताई दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की संपत्ति, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 13:16 IST

अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस पिछले महीने आलीशान घर खरीदने की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा में रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देटिक-टॉक स्टार यांग ने चावल के दानों के जरिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति गिनी है.फोर्ब्स के अनुसार बेजोस की वर्तमान संपत्ति 116 अरब डॉलर है.

TikTok पर यूजर्स एक से एक धमाकेदार वीडियो शेयर करते हैं। कुछ वीडियो जहां शेखी बघारने के लिए होती है तो कुछ वीडियो में आप क्रिएटिविटी देख सकते हैं। टिक-टॉक पर दुनिया से सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस की संपत्ति को लेकर एक वीडियो बनाया है। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति 116 अरब डॉलर के करीब है। यांग नाम के एक टिक-टॉक यूजर ने जेफ बेजोस की संपत्ति को चावल के दाने के जरिए गिनकर दिखाया है

यांग ने चावल के दाने से किया प्रयोग

यांग ने चावल के एक दाने को एक लाख डॉलर माना, इसके बाद दस लाख डॉलर के लिए दस चावल के दाने अलग किए। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसी तरह चावल के दानों से गिनने से लिए उन्हें 27 किलो चावल लगे। जिस समय उन्होंने गिनती की उस दिन जेफ बेजोस की संपत्ति 122 अरब डॉलर थी। ये वीडियो वायरल होने के बाद यांग एक जेफ बेजोस की संपत्ति को लेकर एक दूसरा वीडियो बनाया जिसमें बेजोस के हाल खरीदे गर की कीमत को भी चावल के दानों के जरिए दिखाया। 

 

 

 

 

बेजोस ने हाल में ही खरीदा था 1171 करोड़ रुपये का घर

जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपये से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है। 13 फरवरी को अमेरिकी अखबार ' वॉलस्ट्रीट जर्नल ' की खबर के मुताबिक, बेजोस ने वार्नर एस्टेट को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है। इस डील को लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा माना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेजोस ने वेलेंनटाइन डे से पहले अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए यह घर खरीदा था।

पत्नी से हुआ 38 अरब डॉलर में तलाक

2019 में जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मेकेंजी बेजोस के बीच 38 अरब डॉलर में तलाक हुआ था। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मैकेंजी को अमेजन डॉट कॉम के करीब 1.97 शेयर मिले जो कंपनी के चार फीसदी शेयर के बराबर है। समझौते के अनुसार जेफ बेजोस के पास कंपनी में 12 फीसदी हिस्सेदारी बनी रहेगी।

टॅग्स :जेफ बेजोसटिक टोकवायरल वीडियोवायरल कंटेंटसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल