टिक टॉक पर प्रियंका कंडवाल नाम की एक लड़की अचानक काफी फेमस हो गई है। इसकी वजह हैं बॉलीवुड अदाकारा मधुबाला। जी हां, प्रियंका कंडवाल एक दम बॉलीवुड अदाकारा मधुबाला की तरह दिखती हैं। प्रियंका कंडवाल ने अपने टिक टॉक आईडी पर जितने भी वीडियो शेयर किए हैं, उसमें वह मधुबाला की ही तरह गेटअप में रहती हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की मधुबाला कहते हैं।
प्रियंका के फीचर काफी हद तक मधुबाला से मिलते जुलते हैं जिस कारण सोशल मीडिया में उन्हें ये नाम मिला है। लोग प्रियंका के इतने दीवाने हैं कि इनके वीडियो के नीचे बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर को टैग कर फिल्म में साइन करने की अपील कर रहे हैं।
टिक टॉक पर बॉलीवुड के कई लुक-ए-लाइक हैं। टिक टॉक पर कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली लड़की भी चर्चाओं में आई थी। कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है, जो कि मुंबई की रहने वाली है। इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का हमशक्ल देखने को मिला था।
यहां देखें प्रियंका के टिक टॉक वीडियो