लाइव न्यूज़ :

SpiceJet के विमान में हुई चोरी, अभिनेता ने साझा किया वीडियो, घड़ी सहित कई जरूरी सामान बैग से मिले गायब

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2021 10:42 IST

केआरके ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-स्पाइस जेट के आधिकारियों यह एक डकैती है। आप इस तरह गरीब लोगों को लूट नहीं सकते हैं। बेहद आपत्तिजनक है!

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने वीडियो साझा किया है जिसमें लोग स्पाइस जेट पर चोरी का आरोप लगा रहे हैंविमान यात्रियों ने दावा किया कि उनका बैग खुला हुआ मिला

नई दिल्लीः अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें कुछ विमान यात्री सफर के दौरान सामान चोरी होने का दावा कर रहे हैं। 

वीडियो में यात्री स्पाइसजेट विमान के अंदर उनके बैग से घड़ी और कई जरूरी सामान चोरी होने का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए केआरके ने स्पाइस डेट के ट्विटर हैंडल को टैग किया है। कमाल खान ने कहा कि यह डकैती है।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- स्पाइसजेट के आधिकारियों यह एक डकैती है। आप इस तरह गरीब लोगों को लूट नहीं सकते हैं। बेहद आपत्तिजनक है!

वीडियो में विमान यात्री बता रहे हैं कि वे स्पाइसजेट विमान में दुबई से चढ़े। वे बैग को रैप करके रखे थे लेकिन जब उतरे तो उनका बैग अनरैप मिला। यही नहीं उनके बैग से घड़ी सहित कई जरूरी सामान गायब है। 

विमान यात्री वीडियो में साफ-साफ स्पाइस जेट पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि स्पाइसजेट चोर है, विमान में चोरी हो रही है। वहीं हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारी उनको वीडियो ना बनाने के लिए कहता है लेकिन वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि क्यों ने वीडियो बनाएं, हम मीडिया से हैं। 

कर्मचारी मामले को सुलझाने की बात कहता है जिसपर वे कहते हैं कि सोल्यूशन क्या करेंगे। आप हमे देंगे। यात्री दावा करते हैं कि उनकी घड़ी और कई सामान बैग से गायब हैं। वहीं दूसरे यात्री का भी बैग खुला मिला जिसमें रखे फोन और घड़ी के साथ छेड़छाड़ की गई है।

इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- महाचोर वह स्पाइसजेट। मुंबई से यात्रा करते समय मेरा भी बुरा अनुभव रहा। एक अन्य ने लिखा- चोर भी और चिंदी भी…. आधा किलो के लिए भी वे अतिरिक्त सामान शुल्क के लिए भीख माँगने लगते हैं…। वास्तव में स्पाइसजेट से नफरत है और उसकी सेवा से…। मैंने उनके साथ यात्रा न करने की कसम खाई है।

एक और यूजर ने लिखा- स्पाइसजेट में ऐसा नियमित रूप से हो रहा है। सबसे बुरी बात यह है कि वे जिम्मेदारी नहीं लेते हैं और ना ही कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। मैंने जुलाई से स्पाइसजेट का बहिष्कार किया है।

टॅग्स :कमाल आर खानस्पाइसजेटहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो