लाइव न्यूज़ :

Watch Video: आपने अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा रहस्यमयी 'प्यारा हरा' सांप, थाईलैंड के पफ-फेस वॉटर स्नेक का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

By आजाद खान | Updated: March 14, 2022 15:47 IST

Thailand Furry Green Snake: वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे यह रहस्यमय सांप प्लेट में ज़िग-ज़ैग तरीके से तैर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देथाईलैंड के निवासियों ने एक रहस्यमय सांप को देखा है। इस सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे पफ-फेस वॉटर स्नेक का नाम दिया है।

Thailand Furry Green Snake: सोशल मीडिया पर आजकल एक हरे रंग के रहस्यमय सांप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आम तौर पर लोग सांप से खूब डरते हैं और इससे दूरी बनाए रहते हैं, लेकिन देखने में काफी प्यारा यह सांप सबको अपने ओर खिंचने में कामयाब हो रहा है। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और इसका वीडियो भी बनाकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल, थाईलैंड के एक इलाके में एक रहस्यमय सांप को देखा गया है जिसके बाद स्थानीय निवासी ने उसे वहां से निकाल कर साफ पानी में रख कर उसे देखने लगे हैं। 

सांप के बदन पर लहरा रहे हैं पत्तों के समान चीजें

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया है कि कैसे एक हरे रंग का सांप पानी से भरे हुए एक प्लेट में तैर रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि यह सांप प्लेट के पानी में  ज़िग-ज़ैग तरीके से तैर रहा है और अपनी जीभ बार-बार बाहर निकाल रहा है। सांप के बदन पर हरे रंग के पत्तों के समान दिखाई दे रहे हैं जो उसके तैरते समय पानी में खूब लहरा रहे हैं। सांप के बदन पर लगे पत्तों के समान चीजे काफी खूबसूरत लग रहे हैं। 

ऐसे मिला है यह थाईलैंड वाला रहस्यमय सांप

जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड में एक 49 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति तू ने 26 फरवरी को सखोन नखोन प्रांत में अपने घर के पास गंदे पानी में दो फीट लंबे जीव को देखा था। इसके बाद उस शख्स ने उसे गंदे पानी से निकाल कर एक साफ पानी वाले प्लेट में रख दिया था। इस वीडियो में यह वह प्लेट में तैरता दिखाई दे रहा है। न्यूज़फ्लेयर के अनुसार, वहां के लोग इसे पफ-फेस वॉटर स्नेक के नाम से बुला रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि इसके शरीर पर हरे रंग के दिखने वाला पत्ते के समान चीज काई है जो लंबे समय तक उथले और चट्टानी दरारों में छिपने के कारण जम गया है। यह सांप लंबे समय तक चट्टानों में अपने शिकार के लिए छुपा था जिसके कारण उसके शरीर पर काई जम गई थी। 

टॅग्स :अजब गजबथाईलैंडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'