लाइव न्यूज़ :

'बड़ी मुश्किल है, खोया मेरा दिल है...', तेजस्वी यादव ने जब अभिजीत के साथ गाया गाना, वायरल हो रहा वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: January 29, 2023 08:57 IST

बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे गायक अभिजीत के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद जिले के देव में आयोजित सूर्य महोत्सव के दौरान तेजस्वी यादव ने गाया गाना।बॉलीवुड सिंगर अभिजीत के साथ मंच साझा करते हुए तेजस्वी ने शाहरुख खान की फिल्म का गाना गाया।तेजस्वी ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है, इसके बाद कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

औरंगाबाद (बिहार): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे बॉलीवुड सिंगर अभिजीत के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर राजनीति में व्यस्त रहने वाले तेजस्वी से जुड़ा ये वीडियो शनिवार का है। इसमें वे बिहार के औरंगाबाद जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिजीत के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आए।

शाहरुख खान की 1994 की फिल्म 'अंजाम' का है, जिसे अभिजीत ने आवाज दी थी। बहरहाल, तेजस्वी द्वारा शेयर किया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेजस्वी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'औरंगाबाद जिले के देव में आयोजित सूर्य महोत्सव, 2023 के उद्घाटन के अवसर पर हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य जी ने आखिरकार सुर में सुर मिलाने पर मजबूर कर ही दिया।'

तेजस्वी द्वारा इस वीडियो के शेयर किए जाने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। कई यूजर्स अभिजीत के उन बयानों की भी चर्चा कर रहे हैं जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विचारों का समर्थन करते रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राजद इसके ठीक उलट बातें करती रही है। वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे मौकों को राजनीति की नजर से नहीं देखना चाहिए।

वीडियो के एक हिस्से में अभिजीत बिहार के डिप्टी सीएम के बारे में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि 'जो टैलेंट आप लोगों को नहीं मालूम था, उस टैलेंट को मैंने आपके सामने दिखाया।'

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीBJPट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो