लाइव न्यूज़ :

Taj Mahal: ताजमहल देखने आगरा पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, 300 सालों में पहली बार हुई कब्र की सफाई, यमुना में छोड़ा गया 1.70 करोड़ लीटर पानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 16:57 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ताजमहल ट्रेंड कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल में करीब एक घंटा रुकेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है जिसे देखने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहुंचे हैं.ताजमहल यमुना नदी के किनारे हैं, कुछ दिनों पहले ही नदी में 17 मिलियन लीटर पानी छोड़ा गया है.

भारतीय दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे हैं। उनके साथ बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी मौजूद हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों को मिट्टी के लेप से चमकाया है।

ताजमहल के परिसर में संगमरमर और चूनापत्थर को साफ किया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था। इसका निर्माण करीब 20 वर्षों में पूरा हुआ था। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के दौरे के मद्देनजर न केवल ताजमहल बल्कि पूरे आगरा शहर में भी तैयारियां की गई हैं।

300 सालों  में पहली बार सफाई

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, 300 सालों में पहली बार ताजमहल के अंदर मौजूद मकबरे (कब्रों) की सफाई की गई। सफाई या क्लीनिंग प्रोजेक्ट भारतीय पुरातत्व विभाग ने चलाया। प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले ताजमहल में  शाहजहां और मुमताज महल की कब्र भी मौजूद है। ताजमहल में असल कब्र के साथ ही शाहजहां और मुमताज महल की कब्र की रेप्लिका भी मौजूद है। असल कब्र के ऊपर रेप्लिका बनाई गई है। ताजमहल के ठीक पीछे यमुना नदी बहती है। अक्सर नदी  में पानी का बहाव कम रहता है। राष्ट्रपति ट्रंप के आने से पहले यमुना नदी में 1.70 करोड़ लीटर पानी छोड़ा गया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार ट्रंप ताजमहल में मौजूद असली कब्र को देखने नीचे नहीं जाएंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपआगराताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी